Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के ‘काशी का कायाकल्प’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन आज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत शामिल होंगी कई नामचीन हस्तियां

भारत एक्सप्रेस के ‘काशी का कायाकल्प’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन कैंट स्थित होटल रमाडा में होगा. जिसमें काशी की सांस्कृतिक विरासत, कानून-व्यवस्था, विकास और तेजी के साथ चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी.

Kashi ka kayakalp

25 अक्टूबर को काशी का कायाकल्प मेगा कॉन्क्लेव होगा आयोजन.

Kashi Ka Kayakalp: भारत एक्सप्रेस बाबा विश्वनाथ की नगरी में ‘काशी का कायाकल्प’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है. ये आयोजन आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा. कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल होंगे.

इसके अलावा यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, श्रम मंत्री अनिल राजभर, वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, वाराणसी जोन के ADG पीयूष मोर्डिया, जौनपुर जिले के डीएम दिनेश चंद्र, काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्व भूषण मिश्रा, सुमेरू के पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती, पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर बालक दास के अलावा कई अन्य हस्तियां भी शामिल होंगी.

होटल रमाडा में होगा आयोजन

भारत एक्सप्रेस के ‘काशी का कायाकल्प’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन कैंट स्थित होटल रमाडा में होगा. जिसमें काशी की सांस्कृतिक विरासत, कानून-व्यवस्था, विकास और तेजी के साथ चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital