Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP By-Election: बसपा ने 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, जानें मायावती ने किन चेहरों पर जताया भरोसा

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो चुका है. पार्टियां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में जुटी हुई हैं.

Mayawati

बसपा प्रमुख मायावती. (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो चुका है. पार्टियां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने 8 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है.

इन्हें मिला टिकट

घोषित उम्मीदवारों में कुंदरकी सीट से रफतउल्ला, मझवां से दीपू तिवारी, और कटेहरी से अमित वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं फूलपुर सीट पर पहले शिवबरन पासी को टिकट दिया गया था, जिसे बाद में बदलकर जितेंद्र कुमार सिंह को दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Lucknow: सपा दफ्तर के बाहर लगे इस पोस्टर की क्यों हो रही है चर्चा? Akhilesh yadav को लेकर लिखी गई हैं ये बातें

इसी प्रकार, सीसामऊ सीट पर पहले रवि गुप्ता को टिकट दिया गया था, लेकिन अब वीरेंद्र शुक्ला को टिकट दिया गया है. मीरापुर से शाह नजर, गाजियाबाद से पीएन गर्ग और करहल से अवनीश कुमार शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest