Bharat Express DD Free Dish

Chhangur Baba Case: अवैध धर्मांतरण मामले में गाजियाबाद के क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सस्पेंड, लगे गंभीर आरोप

Chhangur Baba Case: साल 2019 में मेरठ से एक हिंदू लड़की गायब हुई थी. उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई थी. इस मामले को लेकर लड़की के परिजन जब थाने पहुंचे तो उन्हें ना सिर्फ डराया गया, बल्कि मुंह बंद रखने की धमकी भी दी गई.

Chhangur Baba Case: Chhangur Baba Case: अवैध धर्मांतरण मामले में गाजियाबाद के क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सस्पेंड, लगे गंभीर आरोप - भारत एक्सप्रेस

छांगुर बाबा केस: गाजियाबाद इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सस्पेंड, छापेमारी में छांगुर गैंग की करोड़ों की संपत्ति जब्त।

Chhangur Baba Case: छांगुर बाबा मामले को लेकर UP पुलिस और ATS लगातार छापेमारी कर रही है. उसके पुराने मामलों को खंगाला जा रहा है. इसी बीच यूपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड इंस्पेक्टर की पहचान अब्दुल रहमान सिद्दकी के रूप में हुई है. वो गाजियाबाद कमिश्नरेट में क्राइम ब्रांच के हेड के पद पर तैनात थे.

क्या है Chhangur Baba Case?

साल 2019 में मेरठ से एक हिंदू लड़की गायब हुई थी. उसका जबरदस्ती धर्मांतरण कराने की कोशिश की गई थी. इस मामले को लेकर लड़की के परिजन जब थाने पहुंचे तो उन्हें ना सिर्फ डराया गया, बल्कि मुंह बंद रखने की धमकी भी दी गई.

इस मामले को लेकर अब्दुल रहमान सिद्दकी के खिलाफ लड़की के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद मामले की जांच बैठी और अब्दुल रहमान सिद्दकी को सस्पेंड कर दिया गया.

कुल 15 जगहों पर की गई छापेमारी

उधर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छांगुर बाबा मामले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर बलरामपुर, लखनऊ और मुंबई के कुल 15 जगहों पर छापेमारी की. जिसमें छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन शाह, उसके सहयोगी नवीन रोहरा और अन्य के ठिकाने शामिल थे.

ये भी पढ़ें- ईडी का बड़ा एक्शन: प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी ग्रुप के 35 ठिकानों पर मारा छापा, 3000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

Chhangur Baba Case में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल

अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों पर ये भी आरोप है कि उन लोगों ने अवैध तरीके धन को विदेशों से भारत में मंगवाया और उसका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में किया. छांगुर बाबा पर ये भी आरोप लगे हैं कि ये देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गतिविधियों में भी शामिल रहा है. जिसको लेकर ED इस मामले में छापेमारी कर रही है.

छांगुर बाबा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और कैश बरामद हुए थे. जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया था. यहीं नहीं ED की छापेमारी में छांगुर बाबा के पास कई चल-अचल संपत्तियां भी मिली हैं. अभी तक की कार्रवाई में ED ने छांगुर बाबा की 75 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त की है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read