Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य क्षमता को देखा”, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने लोकभवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है.

CM Yogi Adityanath

केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया. सीएम योगी ने लोकभवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है. तेजी के साथ विकसित भारत बनाने के लिए काम किया जा रहा है.

“ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य क्षमता को देखा”

उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कहा, ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य क्षमता को देखा. 2014 के बाद से लगातार आतंकवाद के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के ये 11 साल आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव के स्वर्णिम युग के रूप में जाने जाएंगे.”

यह भी पढ़ें- “डिफेंस सेक्टर में हुए बदलाव को देखकर खुशी होती है”, पीएम मोदी बोले- रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने पर दिया गया जोर

परिवारवाद की राजनीति का खात्मा जरूरी- CM Yogi

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, अब आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. आतंक के आकाओं को अब उनकी ही भाषा में जवाब दिया जा रहा है. इसकी झलक ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने देखी.  सीएम योगी ने इस दौरान परिवारवाद की राजनीति पर भी हमला बोला. सीएम ने कहा, वंशवाद की राजनीति का खात्मा बहुत जरूरी है.

आस्था और विरासत का विकास हुआ- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, आस्था और विरासत से विकास हो सकता है, ये महाकुंभ में दिखाई दिया. आस्था के साथ आर्थिकी के 5 नए कॉरिडोर उत्तर प्रदेश में बनते देखा गया. आज नई काशी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के माध्यम से दिखाई दे रही है. नमामि गंगे परियोजना का परिणाम हमने महाकुंभ में देखा. आज अयोध्या को नया रूप मिला. इसी तरह विंध्यवासिनी धाम, नैमिष धाम, शुक तीर्थ का पुनरुद्धार हुआ. देश में उज्जैन में महाकाल, सोमनाथ मंदिर का नवनिर्माण नए भारत का चेहरा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital