Bharat Express DD Free Dish

प्रयागराज में ज्ञान की नई ज्योति: CMD उपेंद्र राय ने रिबन काटकर किया कैलाश गौतम लाइब्रेरी का लोकार्पण; देखी यादों की गैलरी

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने प्रयागराज में जनकवि कैलाश गौतम स्मृति पुस्तकालय का लोकार्पण किया. उन्होंने स्मृति गैलरी का अवलोकन किया और शिक्षा व साहित्य के महत्व पर प्रकाश डाला.

cmd upendrra rai inaugurates kailash gautam library prayagraj

प्रयागराज की पावन धरा पर आज साहित्य और ज्ञान का एक नया अध्याय जुड़ गया है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ एवं CMD उपेंद्र राय ने आज मेजा रोड स्थित श्री काशी प्रसाद सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में यश भारती सम्मानित जनकवि स्वर्गीय कैलाश गौतम की स्मृति में नवनिर्मित पुस्तकालय का भव्य लोकार्पण किया.

दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत

मुख्य अतिथि CMD उपेंद्र राय ने समारोह की विधिवत शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की. इसके पश्चात उन्होंने मंत्रोच्चार और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच रिबन काटकर ‘कैलाश गौतम स्मृति पुस्तकालय’ का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने परिसर में विशेष रूप से तैयार की गई ‘कैलाश गौतम स्मृति गैलरी’ का भी अवलोकन किया. गैलरी में प्रदर्शित जनकवि के जीवन से जुड़ी स्मृतियों और उनके साहित्यिक सफर को देखकर उन्होंने इसकी काफी सराहना की.

cmd upendrra rai inaugurates kailash gautam library prayagraj

मंच पर सजी दिग्गजों की महफिल

समारोह के दौरान मंच पर शिक्षा और प्रशासन जगत की नामचीन हस्तियों की मौजूदगी ने गरिमा बढ़ा दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने की. मुख्य अतिथि CMD उपेंद्र राय के साथ मंच पर और भी की मेहमान शामिल हुए.

  • डॉ. सुरेश शर्मा: निदेशक, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र
  • डॉ. राजेश कुमार प्रजापति: विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति
  • डॉ. डी.के. गुप्ता: चेयरमैन, फेलिक्स हॉस्पिटल
  • अनिल राय: समूह सलाहकार संपादक, भारत एक्सप्रेस

cmd upendrra rai inaugurates kailash gautam library prayagraj

साहित्यिक विरासत को संजोने की अनूठी पहल

लोकार्पण के बाद CMD उपेंद्र राय ने जनकवि कैलाश गौतम को याद किया. उन्होंने कहा कि साहित्य और शिक्षा का यह संगम समाज को नई दिशा देने का काम करेगा. बता दें कि आज सुबह एयरपोर्ट पर हुए भव्य स्वागत के बाद से ही उपेंद्र राय के आगमन को लेकर मेजा क्षेत्र में उत्सव का माहौल था. एयरपोर्ट पर आयोजक मंडल द्वारा किए गए अभिनंदन के बाद कार्यक्रम स्थल तक का मार्ग जनसमूह से भरा नजर आया. आयोजन को सफल बनाने में अजीत सिंह के समन्वय और कॉलेज प्रबंधन की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read