उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (सोमवार) को दिल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा भी की. इस मुलाकात की तस्वीरें प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं. इस दौरान यूपी के सीएम योगी ने उन्हें राम मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की.
Chief Minister of Uttar Pradesh, Shri @myogiadityanath, met Prime Minister @narendramodi.@CMOfficeUP pic.twitter.com/N0CuzsTSXo
— PMO India (@PMOIndia) January 5, 2026
नए साल पर सीएम योगी और पीएम मोदी के बीच पहली मुलाकात करीब एक घंटे की रही. अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी से सीएम योगी ने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा की है. हालांकि, इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी की मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भेंट है.
वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. इस पोस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट करके उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंटकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. आपका पाथेय ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान करने हेतु सदैव नवीन ऊर्जा का संचार करता है. अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी.”
आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आपका पाथेय ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा को और अधिक गति प्रदान करने हेतु सदैव नवीन ऊर्जा का संचार करता है।
अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार… pic.twitter.com/bQmGojpojB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2026
बताया जा रहा है कि सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात भी करेंगे. इसके अलावा यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं.
इससे पहले सीएम योगी ने कल्याण सिंह को नमन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्रद्धेय ‘बाबूजी’ का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा. उन्होंने अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ से जोड़कर निरंतर सार्थक किया. उनकी पावन स्मृतियों को नमन.”
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धेय ‘बाबूजी’ का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को नई… pic.twitter.com/3JWNyeQTQu
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2026
ये भी पढ़ें-‘हिम्मत है तो 20 बच्चे पैदा करो, रोक कौन रहा है?’ नवनीत राणा पर बरसे ओवैसी, भागवत का भी दिया हवाला
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


