Dinesh Sharma On Congress
Dinesh Sharma On Congress: डीएमके द्वारा इंडिया अलायंस की 8 जून को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक का बहिष्कार किए जाने पर भाजपा सांसद और यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार जनता का विश्वास तोड़ा है और अब उसकी राजनीतिक विश्वसनीयता खत्म होती जा रही है.
दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव में डीएमके के खिलाफ प्रचार किया, लेकिन सत्ता हासिल करने के लिए बाद में उसी पार्टी के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली. उनके मुताबिक, इसी कारण डीएमके ने कांग्रेस को ‘गद्दार’ कहा है.
भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दलों को यह समझना चाहिए कि पार्टी पर भरोसा करना मुश्किल है और उन्हें भविष्य में सतर्क रहने की जरूरत है.
डीएमके का इंडिया अलायंस की बैठक में शामिल होने से इनकार
गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद डीएमके ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए इंडिया अलायंस की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. पार्टी ने इस निर्णय के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है.
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने आरबीआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, “आधिकारिक तौर पर आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि कोई सोना नहीं बेचा गया है और भौतिक स्वर्ण भंडार 880.52 टन पर बरकरार है.”
सोने पर कांग्रेस ने बोला झूठ
बता दें कि आरबीआई ने आगे कहा कि 3 जून तक सोने का फिजिकल रिजर्व 880.52 टन पर अपरिवर्तित है. बैंक की ओर से आम जनता को सलाह दी गई है कि वे ऐसे मामलों में समय-समय पर आरबीआई की ओर से दिए जाने वाले अपडेट पर ही भरोसा करें.
ये भी पढ़ें- भारत के हाथ लगा ऊर्जा का ‘कुबेर का खजाना’! अंडमान सागर में नेचुरल गैस का बड़ा भंडार मिला
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब प्रोपेगैंडा पर चलने वाली पार्टी बन गई है. उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस को अब अहसास हो रहा है कि भारत सरकार की योजनाएं जाति, धर्म या क्षेत्र पर आधारित नहीं हैं, बल्कि वे सभी के कल्याण के लिए लागू की जा रही हैं. इन योजनाओं पर जनता का भरोसा बढ़ रहा है, जिससे कांग्रेस परेशान है, इसलिए वे अर्थव्यवस्था, पाकिस्तान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’, अमेरिका के साथ समझौतों और किसानों जैसे मुद्दों पर झूठा प्रोपेगैंडा फैला रही है.
(IANS के इनपुट पर आधारित)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





