ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Bhasin Infotech & Infrastructure Limited) से जुड़े Money Laundering मामले में सतिंदर सिंह भसीन की 27.01 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्ति को PMLA, 2002 के तहत अनंतिम रूप से कुर्क किया है (ED Raid).
इस संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य 44 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है.
Real Estate में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, करोड़ों की संपत्ति जब्त
ED के मुताबिक, यह संपत्ति जनता से रियल एस्टेट परियोजनाओं में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी कर अर्जित की गई अपराध की आय से जुड़ी है.
सतिंदर भसीन पर आरोप है कि उन्होंने आम लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये जुटाए और उस धन का दुरुपयोग कर निजी संपत्तियाँ खरीदीं.
PMLA के तहत ED की सख्त कार्रवाई, आगे और गिरफ्तारी संभव
यह कार्रवाई पीएमएलए के प्रावधानों के तहत की गई है और यह दर्शाती है कि एजेंसी इस तरह की आर्थिक अपराधों पर शिकंजा कसने को लेकर सख्त है.
ईडी की जांच अब भी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कुर्कियां या गिरफ्तारी संभव हैं.
ये भी पढ़ें- स्कूलों के मर्जर की बात पर आगबबूला हुए Chandrashekhar, सुनाई खरी-खरी, देखें वीडियो
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
