Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Uttar Pradesh: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल के ICU और महिला वार्ड में लगी आग, हर तरफ मची अफरा-तफरी, मरीजों को किया गया रेस्क्यू

Fire

लोकबंधु अस्पताल में लगी आग.

Fire Incident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकबंधु अस्पताल में सोमवार की देर रात अचानक भीषण आग (Fire) लग गई, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गई गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं. आग दूसरी मंजिल के आईसीयू और महिला वार्ड के अलावा एक अन्य वार्ड में लगी.

Fire पर पाया गया काबू

दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग (Fire) पर काबू पाया गया. आग लगने से अस्पताल के अंदर धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और परिजनों में घबराहट फैल गई. सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और नजदीकी तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

लखनऊ के डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की टीम को तुरंत भेजा गया. रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

यह भी पढ़ें- मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान: “BSF बनी भगवान, बंगाल पुलिस रही मूकदर्शक”

डिप्टी सीएम ने हालात का लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी है. डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग (Fire) लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital