Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रदेश के 75 जनपदों में फायर टेंडर पहुंचाएंगे संगम का जल

मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप अग्निशमन सेवा सभी 75 जनपदों में संगम का जल पहुंचाएगी. महाकुंभ में स्नान न कर पाने वालों के लिए फायर टेंडरों के जरिए जल भेजने की अनोखी पहल की गई है.

CM Yogi Aditya Nath
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

अग्निशमन तथा आपात सेवा ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संगम का जल पहुंचाने की नायाब पहल की है. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि जो लोग किन्हीं कारणों से महाकुम्भ में स्नान करने नहीं आ पाए हैं, उनके लिए सरकार संगम का जल भिजवाएगी. मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अब अग्निशमन तथा आपात सेवा ने यह बीड़ा उठाया है.

अग्निशमन तथा आपात सेवा की अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रमोद शर्मा को निर्देश दिए हैं कि सभी 75 जनपदों से आए फायर टेंडर के माध्यम से संगम का जल भिजवाया जाए. शुक्रवार से जनपदों से आए फायर टेंडर लौटना शुरू होंगे और उन सभी में संगम का जल भेजा जाएगा, ताकि लोग संगम के जल से घर पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर सकें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital