Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह क्रियाशील बना हुआ है और यातायात सामान्य रूप से जारी है. मात्र उन्नाव में एक विशेष रैंप के पास मामूली जलभराव की स्थिति है.

Ganga Expressway

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही अत्यधिक और असामान्य मानसूनी बारिश के बावजूद गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह से क्रियाशील बना हुआ है. एक्सप्रेसवे पर यातायात का संचालन सुचारु रूप से जारी है और वाहन बिना किसी बाधा के फर्राटा भर रहे हैं. प्रोजेक्ट मैनेजर आर एस मिश्र ने जानकारी दी है कि पूरे एक्सप्रेसवे पर कहीं भी जलभराव की कोई समस्या नहीं है, सिवाय उन्नाव जिले में स्थित एक विशेष रैंप के, जहाँ मानसूनी अतिवृष्टि के कारण पानी जमा होने की स्थिति सामने आई है.

हाईटेंशन विद्युत लाइन बनी जल निकासी में बाधा

प्रशासन और निर्माण एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में हो रही बारिश सामान्य नहीं है, बल्कि अतिवृष्टि के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. जिस स्थान (रैंप) पर जलभराव की बात सामने आई है, उसके समीप एक हाईटेंशन विद्युत लाइन की ऊंचाई अपेक्षाकृत कम है, जिसके चलते वहां की जल निकासी व्यवस्था आंशिक रूप से प्रभावित हुई है.

ये भी पढ़ें: UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

एजेंसी द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय और कार्रवाई की जा रही है. मानसून सत्र समाप्त होने के बाद इस हाईटेंशन लाइन को शीघ्र ही स्थानांतरित किए जाने की पूरी संभावना है.

ये भी पढ़ें: UP से लेकर छत्तीसगढ़ और बिहार तक…14 राज्यों में मचा हाहाकार, क्या है ये राक्षसी ‘Cyclone Arnab’?

यात्रियों की सुरक्षा के लिए टीम पूरी तरह मुस्तैद

गंगा एक्सप्रेसवे की तकनीकी और प्रबंधन टीम पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति पर लगातार पैनी नजर रख रही है. अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी मौसम में यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुचारु यातायात की सुविधा मिलती रहे. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पेट्रोलिंग टीमें और कर्मचारी लगातार मुस्तैदी के साथ तैनात हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest