Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गाजियाबाद में रेप का आरोपी जेल से निकलते ही बन गया हीरो, समर्थकों ने निकाला रोड शो; VIDEO वायरल

Ghaziabad में रेप केस के आरोपी सुशील प्रजापति की जमानत पर रिहाई के बाद समर्थकों ने रोड शो निकाला. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई की चेतावनी दी है…

Ghaziabad Rape Case Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से समाज को हैरान कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म (रेप) के आरोपी सुशील प्रजापति के जमानत पर रिहा होते ही उसके समर्थकों ने जेल के बाहर ही जश्न मनाना शुरू कर दिया.

आरोपी को न सिर्फ कंधों पर उठाया गया बल्कि फूल-मालाओं से लादकर गाड़ियों के एक बड़े काफिले के साथ उसका रोड शो निकाला गया. इस पूरे ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब कानून-व्यवस्था और रसूखदारों के हौसलों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

किस आरोप में था जेल में बंद?

दरअसल इस पूरे मामले की शुरुआत पिछले साल 7 अगस्त 2025 को हुई थी, जब गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में एक एलएलबी की छात्रा ने इस घिनौनी वारदात की शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि हिंदू संगठन का पूर्व पदाधिकारी सुशील प्रजापति उसे अपनी काले रंग की थार गाड़ी में बिठाकर ले गया था. वहां उसने पीड़िता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और जब वह बेहोश होने लगी, तो आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.

कोर्ट में सरेंडर के बाद अब मिली जमानत

मुकदमा दर्ज होने के बाद चौतरफा दबाव के बीच आरोपी सुशील प्रजापति ने 21 अगस्त 2025 को कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया था, जिसके बाद से वह लगातार जेल की सलाखों के पीछे बंद था. करीब 9 महीने जेल में काटने के बाद कोर्ट से जमानत मिलने पर बीती 17 मई को जैसे ही सुशील जेल से बाहर आया, तो वहां पहले से ही गाड़ियों का काफिला लेकर मौजूद उसके दोस्तों और समर्थकों ने उसे हाथों-हाथ उठा लिया और नारेबाजी शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: लड़ने से पहले हार गई TMC! फाल्टा में पीठ दिखाकर भागे जहांगीर खान; BJP के सामने अब कौन?

हिंदू संगठन से जुड़ा रहा है आरोपी

आरोपी सुशील प्रजापति इलाके में काफी रसूखदार माना जाता है और लंबे समय तक एक बड़े हिंदू संगठन में अहम पद पर रहा है. इसके अलावा करीब डेढ़ साल पहले वह एक स्थानीय किसान यूनियन से भी जुड़ गया था. यही वजह है कि जेल से बाहर आते ही उसकी आपराधिक छवि को भुलाकर समर्थकों ने उसे एक विजेता की तरह पेश किया, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital