Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गाजीपुर की मिट्टी में फिर जागी साहित्य की लौ, CMD उपेंद्र राय ने किया लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का भव्य आगाज

Ghazipur Literature Festival inauguration: साहित्य, संस्कृति और निर्मलता की विरासत को समर्पित गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ पूरे शान के साथ किया गया. इस महोत्सव का शुभारंभ भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने किया.

upenderra rai

Ghazipur Literature Festival inauguration: गाजीपुर की ऐतिहासिक धरती शनिवार को साहित्य, संस्कृति और संवाद के रंगों से सराबोर हो गई. साहित्य, संस्कृति और निर्मलता की विरासत को समर्पित गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ पूरे शान के साथ किया गया. इस महोत्सव का शुभारंभ भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत और दक्षिण अफ्रीका के हाई कमिश्नर प्रोफेसर अनिल सोकलाल ने संयुक्त रूप से किया.

upenderra rai

उद्घाटन समारोह में गाजीपुर के लोगों का जोश देखते ही बनता था. देश-विदेश से आए विद्वानों, साहित्यकारों, कलाकारों और युवा प्रतिभाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिया. सभागार में एक तरफ साहित्य की गंभीरता थी, तो दूसरी ओर गाजीपुर की मिट्टी की वह खुशबू जो हर आगंतुक को अपनापन देती है.

upenderra rai

भोजपुरी में प्रस्तुत की गई वंदना

फेस्टिवल का माहौल उस वक्त और अधिक सांस्कृतिक हो उठा जब भोजपुरी में मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई. इस कीर्तन ने आयोजन को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दोनों रंगों से भर दिया. स्थानीय लोगों ने तालियों के साथ मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत किया.

upenderra rai

ये भी पढ़ें- साहित्य की नई सुबह गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल, प्रेम शुक्ला ने किया CMD उपेंद्र राय का अभिनंदन

गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल के ये हैं आयोजक

गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल डायलॉग इंडिया और भारत एक्सप्रेस की संयुक्त पहल है. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि गाजीपुर सिर्फ एक जिला नहीं, बल्कि सदियों से ज्ञान और संवाद की जीवंत प्रयोगशाला रहा है. उन्होंने कहा कि गाजीपुर हमेशा से साहित्य और विचारों की भूमि रही है. यह फेस्टिवल उसी परंपरा को आधुनिक भाषा देता है और नई पीढ़ी को बताता है कि गाजीपुर की बौद्धिक धरोहर कितनी समृद्ध है.

upenderra rai

फेस्टिवल में विभिन्न साहित्यिक चर्चाओं, संवाद सत्रों, कवि सम्मेलनों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और युवा क्रिएटर्स के लिए विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी गई है. इस फेस्टिवल का उद्देश्य यह है कि गाजीपुर न केवल पूर्वांचल बल्कि पूरे देश में साहित्यिक केंद्र के रूप में पुनः स्थापित हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital