Bharat Express DD Free Dish

अतरौलिया जनता इंटर कॉलेज में आयोजित होगी महारैली, पूर्वांचल की राजनीति पर पड़ेगा असर

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में सुभासपा 22 फरवरी को अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के अहिरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज में ‘सामाजिक समरसता महारैली’ आयोजित कर रही है. पार्टी का मकसद विभिन्न समाजों को एक मंच पर लाकर राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करना है.

Azamgarh rally 2026

शुभम सिंह/आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रैली में दस हजार से अधिक प्रबुद्ध ब्राह्मणों के शामिल होने की संभावना है, साथ ही राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के हजारों कमांडरों की मौजूदगी भी तय है. सुभासपा नेताओं का कहना है कि यह महारैली संगठन की अनुशासन क्षमता और ताकत का प्रतीक होगी और 2027 के विधानसभा चुनावों में एनडीए की पकड़ मजबूत करेगी. चलिए जानते है पूरा मामला:

आजमगढ़ में शक्ति प्रदर्शन

आजमगढ़ लंबे समय से समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है. 2022 के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सपा ने जिले की सभी प्रमुख सीटों पर सफलता दर्ज की थी. इसके बावजूद ओम प्रकाश राजभर और उनके पुत्र अरुण राजभर अतरौलिया क्षेत्र में सक्रिय रूप से डेरा डाले हुए हैं और पार्टी की गतिविधियों का नेतृत्व कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में रैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिससे यह आयोजन न केवल संख्या में भारी हो बल्कि संगठन की ताकत और अनुशासन को भी प्रदर्शित करे.

रैली का राजनीतिक संदेश

सुभासपा की यह महारैली न केवल संगठन की ताकत दिखाने का अवसर है, बल्कि यह आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पूर्वांचल में सियासी संदेश भी भेजेगी. रैली से यह स्पष्ट किया जाएगा कि पार्टी विभिन्न समाजों को एकजुट करके चुनावी मोर्चे पर अपनी मजबूती साबित कर सकती है. अरविंद राजभर के मुताबिक, अब तक आजमगढ़ में इतनी बड़ी रैली किसी ने नहीं की है, और यह आयोजन एनडीए की मजबूती और रणनीतिक ताकत का प्रतीक बनेगा.

यह भी पढ़े: UGC ने देशभर में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान की, छात्रों को एडमिशन से पहले जांच की सलाह

-भारत एक्सप्रेस 

Written By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read