Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है. मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र का है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी. इसके बाद परिवार के पांचों लोगों की मौत हो गई.

greater-noida-five-family-members-death-maggi-tea-suspected-food-poisoning

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है. मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र का है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी. इसके बाद परिवार के पांचों लोगों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा फूड पॉइजनिंग की वजह से हो सकती है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि परिवार के पांचों लोगों की मौत किस वजह से हुई. चाय और मैगी खाने के बाद ही उनकी मौत हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है.

माता-पिता और तीन बच्चों की मौत

इस घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई. मृतकों में माता-पिता के साथ उनके तीन बच्चे भी शामिल हैं. एक साथ परिवार के सभी सदस्यों की मौत की खबर सामने आने के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि परिवार के सदस्यों की तबीयत कब बिगड़ी और मौत से पहले वो क्या कर रहे थे.

फूड पॉइजनिंग की आशंका

बताया जा रहा है कि परिवार ने आखिरी बार चाय पी और मैगी खाई थी. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या किसी खाद्य पदार्थ की वजह से उनकी जान गई. हालांकि अभी इसे मौत की वजह मानना जल्दबाजी होगी. फूड पॉइजनिंग की आशंका की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि परिवार के पांचों सदस्यों की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest