Aishbagh Ram Leela: विजयादशमी पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ के ऐशबाग में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की. डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में ही गोस्वामी तुलसीदास के शिष्यों द्वारा शुरू की गई, प्रदेश की प्राचीनतम ऐतिहासिक राम लीलाओं में से एक श्री रामलीला का मंचन भी भव्य रूप से संपन्न हुआ. श्री रामलीला समिति, ऐशबाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अपार जनसमूह उपस्थित रहा.
इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने वहां मौजूद अपार जनसमूह को संबोधित किया. उन्होंने भगवान राम का गुणगान किया. साथ ही अच्छे राजा के कामकाज पर संबोधन दिया. रामलीला के मंचन ने न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखा, बल्कि स्थानीय लोगों में धार्मिक उत्साह भी जगाया. कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान और सजावट ने इसके ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया.
ऐशबाग, लखनऊ में गोस्वामी तुलसीदास जी के शिष्यों द्वारा आरम्भित, प्रदेश की प्राचीनतम ऐतिहासिक राम लीलाओं में से एक, श्री रामलीला में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री रामलीला समिति, ऐशबाग द्वारा आयोजित श्रीराम लीला के मंचन को देखकर अपार जनसमूह को संबोधित किया।
इस अवसर पर… pic.twitter.com/Gk7v6cYuwh
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) October 3, 2025
वीडियो में आप देख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में कैसे कार्यक्रम संपन्न हुआ.

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज, विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, रामलीला समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश गुप्ता बॉबी, पार्षद संदीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजीव बाजपेई, पूर्व पार्षद सुधीर मिश्रा, साकेत शर्मा, रितिक किशोर गौड़ और आशुतोष शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


