Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

माघी पूर्णिमा स्नान : जल, थल और नभ से चप्पे-चप्पे पर नजर, CM Yogi खुद कर रहे निगरानी

संगम पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं. वहां लोगों को रुकने नहीं दे रहे हैं, ताकि भीड़ न बढ़ पाए. ज्यादातर लोगों को बाकी घाटों पर स्नान के लिए भेजा जा रहा है.

Magha Purnima 2025

माघी पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को स्नान शुरू हो चुका है. आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा है. भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश एक दिन पहले से ही रोक दिया गया. जल, थल और नभ से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है.

सीएम योगी कर रहे मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह से ही नजर बनाए हुए हैं. प्रयागराज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के लिए जनसैलाब उमड़ा है. भीड़ नियंत्रण में है. सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से स्नान शुरू है. पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर सब कुछ सक्रिय है. श्रद्धालु अनुशासन का पालन कर रहे हैं. कहीं कोई दिक्कत नहीं है.

पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात

संगम पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं. वहां लोगों को रुकने नहीं दे रहे हैं, ताकि भीड़ न बढ़ पाए. ज्यादातर लोगों को बाकी घाटों पर स्नान के लिए भेजा जा रहा है. राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी सुबह से मुख्यमंत्री आवास पर बने वॉर रूम से महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद भी मौजूद हैं.

ज्ञात हो कि महाकुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर योगी सरकार ने व्यापक तैयारी की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभ क्षेत्र के साथ ही शहर और मंडल के सभी अस्पताल हाई अलर्ट मोड में रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Magh Purnima पर महाकुंभ के लिए रोडवेज की विशेष बस सेवा, हर 10 मिनट मिलेगी बस

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल, थल और नभ से निगरानी की जा रही है. जिसके तहत 133 एंबुलेंस को तैनात किया गया है, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने का काम करेंगी. इसमें 125 एंबुलेंस के अलावा सात रिवर एंबुलेंस और एक एयर एंबुलेंस विशेष रूप से तैनात की गई हैं. महाकुंभ क्षेत्र के प्रत्येक सेक्टर में अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital