Meerut Murder Case
Meerut Murder Case: मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में करीब 70 साल की वृद्ध महिला फूल समुद्री की गला रेतकर हत्या और चोरी की सनसनीखेज वारदात का एसपी देहात अभिजीत कुमार की पुलिस टीम ने खुलासा कर दिया है. मृतक महिला फुल समुद्री का बेटा भी यूपी पुलिस में सिपाही है. वह भी प्रदेश में आमजन की सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था बनाने में लगा हुआ है .
एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर परीक्षितगढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी लीलू सिंह पुत्र सगबा सिंह (65) निवासी रामनगर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, चोरी किए गए सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब और मृतका का मोबाइल बरामद हुए. पुलिस ने हत्या और चोरी की धाराओं में मुकदमे में बढ़ोतरी कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
जेवर लूटने के उद्वेश्य से किया हमला
मेरठ के एसपी देहात ने 12 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ आरोपी लीलू मृतका का रिश्ते में चचेरा देवर लगता है और रामनगर गांव में ही मृतका फूल समुद्री के पड़ोस में रहता था. लीलू को पता था कि मृतका अकेले रहती थी और उसके पास कुछ जेवर भी हैं.
जेवर चोरी के उद्देश्य से लीलू ने मौका देखकर मंगलवार रात एक बजे फूल समुद्री के घर में घुसकर कुंडल आदि चोरी कर लिए जब इसका फूल समुद्री ने विरोध किया तो आरोपी लीलू ने फूल समुद्री पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.
घर में अकेली रहती थी महिला
बता दें कि मृतका घर में अकेली ही रहती थी. उसके दो बेटे हैं एक बेटा यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल है जबकि दूसरा परिक्षितगढ़ कस्बा में सिलाई का काम करता है.
ये भी पढ़ें- चंदा चोरों का कच्चा चिट्ठा! 80 लाख नकद, डॉलर, चांदी, सिक्के जब्त, टिन्नू यादव से करुणेश पांडेय तक, किससे कितना मिला
इस घटना का परिजनों को सुबह पता चला तो कोहराम मच गया. पुलिस को सूचना दी गई थी और पुलिस की 5 टीमों को इस हत्याकांड के खुलासे के लिए लगाया गया. और महज 4 घण्टों में इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया गया. फिलहाल आरोपी लीलू पुलिस गिरफ्ता में है उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जायेगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

