Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सेंट्रल जेल नैनी का निरीक्षण: जिला जज और डीएम ने व्यवस्थाएं परखी, बंदियों को गुणवत्तायुक्त भोजन देने के निर्देश

जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने नैनी केंद्रीय एवं जिला कारागार का निरीक्षण कर रसोई, चिकित्सालय, सफाई और बंदियों को मिलने वाली कानूनी सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की.

Naini jail inspection

जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा बुधवार को केन्द्रीय कारागार व जिला कारागार नैनी का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय कारागार में चिकित्सालय, रसोई घर का निरीक्षण करते हुए वहां पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान जिला जज एवं जिलाधिकारी ने रसोई घर में बंदियों को दिए जाने वाले प्रतिदिन भोजन व नाश्ते का मीनू चार्ट के अनुसार जानकारी लेते हुए भोजन बनाने की व्यवस्थाओं को देखा और भोजनालय में कितने बंदियों के लिए एवं कितनी मात्रा में किस प्रकार का भोजन रहा है. उसकी जानकारी लेते हुए खाने की गुणवत्ता को परखा.

उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली. जनपद न्यायाधीश ने विचाराधीन कैदियों से बातचीत कर उनको प्राप्त हो रही लीगल सर्विसेज एवं उनके हिस्ट्री टिकट को देखते हुए सम्बंधित आपराधिक प्रकरण की जानकारी ली.

उन्होंने बंदियों से बीमारी, खान-पान एवं साफ-सफाई की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त किए.जनपद न्यायाधीश के द्वारा कारागार परिसर में पेड़-पौधे लगाए जाने हेतु दिशा निर्देश प्रदान करते हुए गार्डेनिंग, साफ-सफाई, खाने की गुणवत्ता हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए.

इस दौरान डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार गौतम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृषा मिश्रा, केंद्रीय कारागार वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल, वरिष्ठ जेल अधीक्षक जिला कारागार अमिता दुबे एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: यतीमखाना मामले में आजम खां को अंतरिम राहत नहीं, याचिका पर सुनवाई 3 जुलाई को

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital