Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी के गांव ‘डोमरी’ का रिकॉर्ड, 1 घंटे में 3 लाख पौधे; ‘नमो उपवन’ के वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी

PM Modi Namo Upvan Varanasi: वाराणसी के डोमरी गांव में आज 1 घंटे में 3 लाख पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा रहा है. जापानी ‘मियावाकी तकनीक’ से बन रहे ‘नमो उपवन’ की पूरी जानकारी पढ़ें.

PM Modi Namo Upvan Varanasi

PM Modi Namo Upvan Varanasi: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आज (1 मार्च) काशी से पूरे देश को एक बड़ा और सकारात्मक संदेश मिलने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए गए गांव ‘डोमरी’ (सुजाबाद क्षेत्र) में आज एक घंटे के भीतर 3 लाख से अधिक पौधे लगाकर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ (Guinness World Record) बनाने की ऐतिहासिक तैयारी है. इस महा-पौधारोपण अभियान के जरिए गंगा किनारे एक विशाल ‘शहरी वन’ (Urban Forest) विकसित किया जा रहा है, जिसे ‘नमो उपवन’ का नाम दिया गया है.

‘मियावाकी तकनीक’ से संवरेगा पर्यावरण

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी वैज्ञानिक कार्यप्रणाली है. ‘नमो उपवन’ को पेड़ लगाने की प्रसिद्ध जापानी ‘मियावाकी तकनीक’ (Miyawaki Technique) के जरिए बसाया जाएगा. यह तकनीक कम जगह में बेहद घने और 10 गुना अधिक तेजी से बढ़ने वाले जंगल विकसित करने के लिए विश्वभर में जानी जाती है.

भविष्य में यह शहरी वन वाराणसी शहर की आबोहवा को शुद्ध रखने में एक ‘ऑक्सीजन बैंक’ की तरह काम करेगा. इस क्षेत्र को इको टूरिज्म (Eco-Tourism) के एक बड़े केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा.

नगर निगम को होगी शानदार आय

इस प्रोजेक्ट को केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी ‘सेल्फ-सस्टेनेबल’ (आत्मनिर्भर) बनाया गया है. इसके लिए मध्य प्रदेश की एक संस्था के साथ विशेष समझौता किया गया है. एग्रीमेंट के तहत, यह संस्था तीसरे साल से नगर निगम को वार्षिक आय के तौर पर 2 करोड़ रुपये देगी. सातवें साल तक यह राजस्व राशि बढ़कर 7 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच जाएगी.

ये भी पढ़ें: सबसे बड़ा ‘सीक्रेट’! भारत में उपजा था ईरान की ‘इस्लामिक क्रांति’ का बीज; जानें अली खामेनेई का बाराबंकी कनेक्शन

इस महाभियान के जरिए वाराणसी से यह संदेश दिया जा रहा है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों एक साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकते हैं. आज होने वाले इस वर्ल्ड रिकॉर्ड इवेंट पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital