Urdu Conclave 2026

नोएडा पुलिस ने पकड़ा हाई-टेक सट्टेबाजी गैंग, टी20 वर्ल्ड कप पर करोड़ों का दांव

UP News: नोएडा पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल पर करोड़ों का सट्टा लगाया गया था.

UP News: नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहा था. यह गैंग टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले पर एक ऐप के जरिए करोड़ों का सट्टा लगवा रहा था. पुलिस की सेक्टर-113 टीम औप CRT/SWAT-2 ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

सेमीफाइनल मैच पर लगाया था बड़ा दांव

एडिशनल DCP ने बताया कि 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच पर इस गैंग ने बड़े पैमाने पर सट्टा लगाया था. गिरोह का सरगना विनय सहगल दिल्ली का रहने वाला है. वह एक ऐप और वीडियो कॉल के जरिए सट्टेबाजी का पूरा खेल चला रहा था.

कॉल सेंटर जैसा सेटअप

पुलिस के मुखबिर से सूचना मिली थी कि नोएडा में यह गैंग सक्रिय है. इसके बाद छापेमारी कर विनय सहगल, नवदिप सिंह, राजीव शर्मा, सलील सेठ और देव कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नोएडा में कॉल सेंटर जैसा सेटअप बना रखा था, जहां से सट्टेबाजी का पूरा नेटवर्क संचालित होता था.

क्या-क्या बरामद किया गया?

गिरोह के पास से 32 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 3 टैबलेट औक 3 डेस्कटॉप जब्त किए गए हैं. इसके अलावा पुलिस को ‘असेंबल लाइन बॉक्स’ और ‘IC रिकॉर्डर’ भी मिले हैं जिनका इस्तेमाल वे हिसाब-किताब और रिकॉर्डिंग के लिए करते थे. जांच में पता चला है कि नेटवर्क की पहुंच दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब और नेपाल तक फैली हुई है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी, अगले हफ्ते पारा 36 डिग्री पार करने की संभावना, देशभर में कई जगहों पर लू का अलर्ट

आगे की जांच

पुलिस अब आरोपियों के बैंत खातों और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस खेल में और भी बड़े खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. फिलहाल गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से पूछताछ जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read