गंगा एक्सप्रेसवे पर मामूली दरार, अधिकारियों ने तुरंत कराया मरम्मत कार्य
गंगा एक्सप्रेसवे पर एक मामूली सतही दरार सामने आने के बाद अधिकारियों ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया. प्रशासन ने कहा कि एक्सप्रेसवे पूरी तरह सुरक्षित है और यातायात सामान्य बना हुआ है.
आगरा के बाद अमरोहा में मुस्लिम समाज ने उठाई गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग, मौलाना बोले- ‘जानवर नहीं, बल्कि देश की संस्कृति’
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बकरीद की नमाज के बाद ईदगाह के मौलाना ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बड़ी मांग उठाई है. उन्होंने अपनी तकरीर में कहा कि गाय करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है, इसलिए गो-हत्या, गो-मांस की बिक्री और तस्करी करने वालों को सीधे फांसी की सजा दी जानी चाहिए.
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मची भयंकर चीख-पुकार! प्लेटफॉर्म 5 पर अचानक गिरा भारी टीन शेड
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के दौरान टीन शेड का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा. हादसे में एक TTE समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि मौके पर पहुंचे RPF और GRP ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला...
हमीरपुर पुल हादसा: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल गिरा, छह मजदूरों की मौत
UP News: हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हुआ. छह मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए. जानें पूरी घटना, मृतकों की पहचान, रेस्क्यू अभियान और प्रशासनिक कार्रवाई.
मेरठ में SSP अविनाश पांडे का बड़ा एक्शन: वीडियो कांफ्रेंस में ही इंस्पेक्टर खरखौदा सस्पेंड, बोले- थाना छोड़िए और घर जाकर आराम करिए
Meerut News: मेरठ में पुलिस विवेचनाओं में लापरवाही और उदासीनता को लेकर एसएसपी अविनाश पांडे का सख्त रवैया देखने को मिला. जनसुनवाई के दौरान गुमशुदा युवती की बरामदगी में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ही इंस्पेक्टर खरखौदा राजपाल सिंह को फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दे दिया.
जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, फिर जंगल में दफना दिया, मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Meerut Murder Case: मेरठ के बहसूमा थाना इलाके के महमूदपुर सिखेड़ा गांव में कलयुगी भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को गांव के एक किलोमीटर दूर जंगल में दबा दिया. मृतक की मौसी की शिकायत पर पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
“लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…”, जब सब कुछ जलने के बाद बशीर बद्र ने हमेशा के लिए छोड़ दिया था मेरठ शहर
MEERUT NEWS: मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. 1987 के मेरठ दंगों में घर जलने के बाद हमेशा के लिए मेरठ शहर छोड़ दिया था, आज भोपाल में उन्होंने अंतिम सांस ली.
बांदा में ‘खूनी’ ट्रक का तांडव! रिटायर्ड टीचर को कुचला, ई-रिक्शा पर चढ़ा; 6 मौतों से बनाया ‘कब्रिस्तान’
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले (बिसंडा कस्बा) में एक ओवरलोडेड मौरंग ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचलने के बाद भागते समय एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक 3 महीने की बच्ची सहित कई गंभीर घायल हैं.
मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर 10 थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों से युवकों ने किया खतरनाक स्टंट, टोल बैरियर तोड़कर हुए फरार, वीडियो वायरल
मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 10 थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार युवकों ने जमकर स्टंट और हुड़दंग किया. टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर फरार होने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
कानूनगो को कुछ दो..! महज 4000 के लिए नप गए साहब; देखें आजमगढ़ का वायरल Video
आजमगढ़ की मार्टिनगंज तहसील में कानूनगो रामबचन यादव का कथित रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. पीड़ित ने कोर्ट के आदेश की तामीली के नाम पर 4 हजार रुपये अवैध वसूली का आरोप लगाया है...







