Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में अचानक एक विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया. घनी आबादी वाले क्षेत्र में अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया.

UP News: लखनऊ के KGMU दीक्षांत समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब लखनऊ ब्रह्मोस जैसी अत्याधुनिक मिसाइल बनाने के लिए जाना जाएगा.

Amitabh Thakur: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने अपना आवेदन राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा है. ट्रस्ट ने सोमवार को CEO पद के लिए निकाले वैकेंसी में अंतिम तारीख 18 जुलाई रखी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि इस पद के लिए 20 साल का प्रशासनिक अनुभव सहित 50 से 70 साल उम्र के बीच होना जरूरी है.

वृंदावन से दिल्ली लौट रहे बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की डस्टर कार में यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक भीषण आग लग गई. समय रहते अभिनव और उनका परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया, हालांकि उनकी कार और सारा सामान जलकर राख हो गया.

UP News: ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने अखिलेश यादव और सपा पर दलितों‑पिछड़ों के खिलाफ आतंकराज का आरोप लगाया.

UP Poster war: राम मंदिर विवाद के बीच अयोध्या, मथुरा, लखनऊ समेत कई शहरों में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के खिलाफ विवादित पोस्टर लगे. जानिए पूरा मामला.

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम इलाके में पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचे 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर सहायता और इलाज नहीं मिलने से युवक ने दम तोड़ दिया.

कासगंज के गंजडुंडवारा में BSNL द्वारा केबल बिछाने के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे खुले छोड़ने से हादसों का खतरा बढ़ गया है. सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने तत्काल मरम्मत और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी विवाद में धर्मसेना प्रमुख संतोष दुबे ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ SIT को 75 पन्नों के सबूत सौंपे हैं. जमीन खरीद, 40% कमीशनखोरी और मूर्तियों के गायब होने का बड़ा दावा किया गया है.

आगरा के खेरिया मोड़ इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां फ्रिज के फ्रीजर में जमी बर्फ ने हुबहू शिवलिंग का आकार ले लिया. स्थानीय लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

UP Tourism