Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों तक पारदर्शी तरीके से राशन पहुंचाया जा रहा है. खाद्य एवं रसद विभाग के आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ मंडल शीर्ष स्थान पर रहा है.

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और खेल सुविधाओं के विस्तार से बेटियों और खिलाड़ियों को नई पहचान मिल रही है.

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी 75 जिलों में पंचगव्य उत्पादों के आउटलेट खोले जाने की योजना तैयार की गई है. जानिए क्या है उत्तर प्रदेश सरकार की पंचगव्य योजना?

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के मानदेय को बढ़ाकर 16 हजार रुपये करने का बड़ा ऐलान किया है, जिससे कर्मचारियों में भारी खुशी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. राज्य में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है.

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते हुए पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा दी है. रविता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की हत्या को सांप का एंगल दिया था.

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की है. इसमें नवाचार, तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है.

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे बेहद शातिर है. घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और सहयोगी दानिश पुलिस की पकड़ से दूर हैं. पुलिस की जांच में श्रद्धा को लेकर जो खुलासे हुए हैं वे बेहद चौंकाने वाले हैं.

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के लापता होने के मामले में उसके लिव-इन पार्टनर सत्यप्रकाश उर्फ बादशाह जाटव पर गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने स्नेहलता को नदी में धकेलने की बात कही है. एसडीआरएफ की टीम नदी में शव की तलाश कर रही है.

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सलमान और तनवीर घायल हो गए. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की रॉयल एनफील्ड बाइक, अवैध हथियार और 2.19 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. दोनों पर दिल्ली-एनसीआर में 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.

UP Tourism