Bharat Express DD Free Dish

उत्तर प्रदेश

UP ELECTION 2027 SURVEY: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 'Vote Vibe' के हालिया सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के अनुसार, वोट शेयर के मामले में बीजेपी गठबंधन 41.8% के साथ आगे है, वहीं मुख्यमंत्री पद की रेस में योगी आदित्यनाथ 43.4% समर्थन के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीख घोषित हो गई है. कुल 30 पदों के लिए होने वाले चुनाव में 11,485 अधिवक्ता वोट डालेंगे.

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं राज्य परिवहन की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 बेहद ही महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस योजना में हर महीने करीब 22.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है.

नोएडा के थाना 24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में आयुष शुक्ला की कथित चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में श्मशान घाट न होने से लोग खेतों और जंगलों में अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं. वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने सुविधाओं की मांग की है.

अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर संतों में आक्रोश है. कंप्यूटर बाबा और प्रकाशानंद गिरी महाराज ने प्रशासन पर बैठक रोकने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है.

महोबा के कबरई विकासखंड के दो गांवों के सैकड़ों बच्चों ने बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई.

Adani Computer Lab Ayodhya: उद्योगपति गौतम अदाणी ने अयोध्या के श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में आधुनिक 'अदाणी कंप्यूटर लैब' शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि प्राचीन ज्ञान परंपरा को डिजिटल युग से जोड़ना नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से करीब लाएगा.

Allahabad High Court on Hijab: स्कूल के ड्रेस कोड में बदलाव की मांग वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आ गया है. अदालत के फैसले के बाद मौलाना खालिद रशीद का बयान आया जिसमें वो नरम पड़े नजर आ रहे हैं.

अयोध्या में कांग्रेस के 'मछली भोज' पर विवाद गहरा गया है. बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने सावन के महीने में मांस-मछली न खाने की सलाह दी है.