महाकुंभ में सनातन धर्म की ताकत को प्रदर्शित करने वाला महाआयोजन: केंद्रीय मंत्री और सांसदों की सराहना
महाकुंभ को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि यह आयोजन भारत के सनातन धर्म की ताकत को प्रदर्शित करता है और इसके आयोजन की व्यवस्था अद्भुत है.
हम भाषा या संस्कृति के तौर पर अलग हो सकते हैं, मगर धर्म के रूप में एक हैं: पवन कल्याण
पवन कल्याण ने महाकुंभ को मानवता की एकता का प्रतीक बताया. उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान कर अपनी सबसे बड़ी इच्छा पूरी की और सीएम योगी की व्यवस्थाओं की सराहना की.
प्रयागराज डीएम ने महाकुंभ मेले के एक्सटेंशन की अफवाहों का किया खंडन
प्रयागराज के डीएम रविंद्र मांदड़ ने महाकुंभ मेले के एक्सटेंशन की अफवाहों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को मेले का समापन होगा और श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सुनिश्चित किया जा रहा है.
प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, उन्नाव जेल के बंदियों ने भी लिया संगम के जल का आशीर्वाद
इस महाकुंभ के बीच उन्नाव जिले की जेल में बंद हजारों महिला और पुरुष बंदियों ने भी प्रयागराज के महाकुंभ के पवित्र जल से स्नान किया.
यूपी में आज विधानमंडल सत्र की होगी शुरुआत, विपक्ष ने की सरकार को घेरने की तैयारी
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है. पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संबोधित करेंगी.
यूपी विधानसभा के बजट सत्र का 18 फरवरी से आगाज, विधानसभाध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सबने दी सहमति
राजधानी लखनऊ स्थित यूपी विधानसभा में 18 फरवरी से 5 मार्च तक बजट सत्र आयोजित किया जाएगा. रालोद विधायकों का कहना है कि बजट सत्र के दौरान उठाए गए सभी बिंदुओं पर वे पूरा सहयोग करेंगे.
सीएम योगी ने विधान भवन में सर्वदलीय बैठक को किया संबोधित, कहा- जनहित के मुद्दों को सदन में रखें
उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होगा. इसके पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जानलेवा भगदड़ के बाद इंडियन रेलवे ने की कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
उत्तर रेलवे ने महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इस फैसले का उद्देश्य बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाना है.
महाकुंभ में बिखरी एप्पल गुवावा की खुशबू, अमरूद महोत्सव ने आकर्षित किया श्रद्धालुओं को
महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में अमरूद महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें एप्पल गुवावा और अन्य 11 प्रजातियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की महिमा और सनातन धर्म की एकता को लेकर अपने विचार साझा किए.
महाकुंभ का कीर्तिमान, 50 करोड़ श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब, सीएम योगी की भूमिका अहम
महाकुंभ 2025 में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा है, जिसे सनातन धर्म की सुनामी बताया जा रहा है. इस आयोजन में युवाओं की बढ़ी हुई सहभागिता और सीएम योगी आदित्यनाथ की हिंदुत्व और सनातन नेतृत्व की अहम भूमिका रही है.







