Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने गंगा और यमुना नदी में विशेष फ्लोटिंग पुलिस चौकी (पानी पर तैरने वाली पुलिस चौकी) का निर्माण किया गया है. यह चौकी Maha Kumbh में आए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. 

संगम पर प्रवेश के सभी रास्तों में भक्तों की भीड़ जुटी है. महाकुंभ में वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी है. सुरक्षा में हजारों की संख्या में जवान तैनात हैं.

हाकुंभ को और खास बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्प वर्षा की जाएगी. उद्यान विभाग ने हेलिकॉप्टर से पूरे मेला क्षेत्र पर गुलाब की पंखुड़ियां वर्षा करने की तैयारी की है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाकुंभ 2025 के परिप्रेक्ष्य में प्रयागराज क्षेत्र के 9  रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से रेलवे बोर्ड द्वारा की जाने वाली मॉनिटरिंग व्यवस्था की शुरुआत की.

प्रयागराज  महाकुम्भ में सनातन के ध्वज वाहक 13 अखाड़ों की छावनी क्षेत्र में मौजूदगी दर्ज हो गई. रविवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भव्य छावनी प्रवेश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों संतों ने हिस्सा लिया.

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज महाकुंभ मेले के नागवासुकी क्षेत्र में सेक्टर 7 स्थित 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में  पर बने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र 'कलाग्राम' का लोकार्पण और उद्घाटन किया.

महाकुम्भ-2025 में हेलीकाप्टर जॉयराइड करने वालों को 1296 रूपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा. पहले यह किराया 3000 रूपये प्रति व्यक्ति निर्धारित था.

सिंचाई विभाग की यांत्रिक शाखा बैराज यंत्रिक खंड अनुरक्षण वाराणसी ने दिन रात एक करके संगम त्रिवेणी पर 2 हेक्टेयर से ज्यादा एरिया को विस्तार दिया है, जिसके चलते अब यहां अमृत स्नान पर भी हर घंटे दो लाख श्रद्धालु सुगमता के साथ स्नान कर सकेंगे.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुस्तक विमोचन और कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया. ‘है दिल की बात’ किताब के विमोचन समारोह और ‘दिव्य कवि-सम्मेलन’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय शामिल हुए.

कार्यक्रम में MLA Rajeshwar Singh ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक चिंता का विषय बन गया है. उन्होंने ग्लेशियरों के पिघलने, समुद्र स्तर बढ़ने और वायु प्रदूषण के कारण हो रही असमय मृत्यु दर पर गहरी चिंता जताई.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital