Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी, महाकुंभ में योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई और योगी सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना की. इसके साथ ही उन्होंने गुजरात पवेलियन में 400 बेड की डॉरमेट्री का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों की प्रशंसा की.

Bhupendra Patel took a holy dip in Triveni Sangam.

भूपेंद्र पटेल ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी.

Aarika Singh Edited by Aarika Singh

महाकुंभनगर: प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ रहे आस्था के जनसमुद्र के बीच शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी श्रद्धा की डुबकी लगाने पहुंचे. संगम त्रिवेणी में स्नान करने के बाद उन्होंने योगी सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की. उन्होंने कहा कि कुम्भ क्षेत्र में सुंदर व्यवस्था की गई है और कहीं भी किसी को कोई समस्या नहीं हो रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम में स्नान मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मुख्यमंत्री ने संगम स्नान से पूर्व बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर सेक्टर 7 स्थित गुजरात पवेलियन का भी अवलोकन किया.

पावन स्नान के साथ किया पूजन अर्चन

त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योगी सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि कुम्भ क्षेत्र में सुंदर व्यवस्था की गई है और कहीं भी किसी को कोई समस्या नहीं हो रही है. भूपेंद्र पटेल ने कहा, “प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं अद्भुत हैं. स्वच्छता से लेकर हर सुविधा तक, सब कुछ बहुत ही अच्छा है.” गुजरात सीएम ने कहा, “हमें पवित्र स्नान करने का अवसर मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है.

त्रिवेणी संगम, जो भारत की आस्था का केंद्र है, वहां स्नान करने के बाद हर व्यक्ति स्वयं को भाग्यशाली मानता है.” मोटरबोट से पूरी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेणी संगम पहुंचे और यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण और श्लोकों के बीच आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य भी दिया. उनके साथ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी पावन डुबकी लगाई. इसके बाद मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन और गंगा आरती भी की.

400 बेड की डॉरमेट्री का किया शुभारंभ

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह 9 बजे स्टेट एयरक्राफ्ट से प्रयागराज पहुंचे. प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया. यहां से वह सीधे बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन किया और आरती उतारी. मंदिर के महंत और बाघंबरी गद्दी के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि जी महाराज की ओर से मुख्यमंत्री को लेटे हनुमान मंदिर की प्रतिकृति भेंट की गई. बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सेक्टर 7 स्थित गुजरात पवेलियन पहुंचे.

यहां उन्होंने पवेलियन का अवलोकन किया. गुजरात पवेलियन में उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, साबरमती आश्रम और सूर्य मंदिर की प्रतिकृतियों का निरीक्षण किया, जबकि मेडिकल कैंप, लिट्रेचर स्टॉल और अन्य गैलरी का भी मुआयना किया. यहां वो गुजरात के उत्पादों की प्रदर्शनी में भी गए और सभी व्यवस्थाओं को सराहा. गुजरात से भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उन्होंने यहां 400 बेड की एक डॉरमेट्री का भी शुभारंभ किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital