Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में सभी से सहयोग का आह्वान किया. सीएम ने महाकुम्भ के लिए चल रहे विकास कार्यों पर संतोष जताया, उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. 20 हजार से अधिक संतों और संगठनों के साथ ही अन्य संस्थाओं को रजिस्ट्रेशन कर भूमि आवंटन किया गया है.

Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के इटावा में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा "खोदते-खोदते अपनी सरकार खोद देगी".

पहली बार महाकुंभ के दौरान संगम की रेती पर लोगों को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रति जागरूक किया जाएगा. जनता को सूचना के अधिकार से जुड़े हर पहलू की जानकारी देने के लिए सभी सूचना आयुक्त महाकुंभ के दौरान उपस्थित रहेंगे.

Chaudhary Charan Singh Birth Anniversary: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती 'किसान सम्मान दिवस' पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, एफपीओ और कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया और उन्हें ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की.

उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस ने पीलीभीत में संयुक्त कार्रवाई में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है.

ट्रांसफर आदेश में कहा गया है कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को स्थानांतरित किया जाता है. जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल को प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट के पद पर तैनात किया जाता है.

Maha Kumbh 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रयागराज में रविवार को एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों ने विभिन्न तैयारियों, यातायात व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की योजना पर चर्चा की. इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएंगे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है.

प्रयागराज का श्रृंगवेरपुर धाम, जहां श्रीराम ने अपने वनवास यात्रा के दौरान निषादराज से मुलाकात की थी, सनातन संस्कृति के महत्वपूर्ण स्थल के रूप में जाना जाता है. यहां के घाट से श्रीराम को गंगा पार कराने में निषादराज की महत्वपूर्ण भूमिका थी, और यह क्षेत्र श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली भी है। 2025 में महाकुम्भ के अवसर पर यहां भव्य निर्माण कार्य किए गए हैं.

Maha Kumbh 2025: रविवार को महाकुम्भ 2025 के लिए श्रीपंचदशनाम आवाहन अखाड़े ने पूरी भव्यता, राजसी अंदाज और विशिष्ट संदेश के साथ महाकुम्भ नगर में प्रवेश किया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में इतिहास से जुड़े नए खुलासे लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में चंदौसी के लक्ष्मण गंज क्षेत्र में शनिवार को हुई एक खुदाई के दौरान एक विशालकाय बावड़ी का पता चला है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital