Deepotsav 2024 : पुष्पक विमान से उतरे राम-लक्ष्मण, मुख्यमंत्री योगी ने की अगवानी
भगवान राम के स्वागत में जगह-जगह कलाकार नृत्य कर रहे हैं. रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां सड़कों पर निकाली जा रही है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है.
नोएडा: बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सेक्टर-74 स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हाल में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों द्वारा आग को बुझाया गया है.
Uttar Pradesh: बलिया में बिहार पुलिस की बस पलट कर नदी में गिरी, 29 जवान थे सवार
एसपी बलिया विक्रांत वीर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की कंपनी नंबर 'ई' के जवान दीपावली और छठ पर्व के लिए बिहार के रोहतास से सिवान के लिए प्राइवेट बस से रवाना हुए थे.
‘बंटेंगे तो कटेंगे’ स्लोगन पर संघ ने भी लगाई मुहर, जानें RSS ने क्यों कहा, इसे आचरण में लाना बहुत जरूरी
सीएम योगी के बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव भाजपा को घेर चुके हैं.
Ghaziabad: जिला कोर्ट में जज के साथ बदतमीजी करने पर पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जिला कोर्ट में मंगलवार को पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज किया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि 20 से 35 पुलिसकर्मी कोर्ट रूम में वकीलों पर लाठीचार्ज कर रहे हैं.
कब सुधरेगी यूपी पुलिस? अमरोहा में Police ने लॉकअप में बंद युवक को पानी की जगह पिलाया Acid, मचा हड़कंप
बंदी की हालत बिगड़ते देख पुलिस वालों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक को आईसीयू में रखा गया है. पिलहाल अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
Uttar Pradesh: लखनऊ के होटलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
सूचना मिलने के बाद पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम जांच के लिए होटल पहुंची और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाशी ली. रविवार को भी ईमेल के जरिये कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
पुलिस हिरासत में मौत का मामला: मृतक कारोबारी मोहित पांडेय के परिजनों से मिले सीएम और डिप्टी सीएम
राजधानी लखनऊ के देवा रोड निवासी कपड़ा कारोबारी मोहित पांडेय का पैसे के लेनदेन में अपने पूर्व कर्मचारी आदेश सिंह से कहासुनी हो गई थी. इसके बाद बीते 25 अक्टूबर को पुलिस ने मोहित और उनके बड़े भाई शोभाराम को हिरासत में लिया था.
UP में उपचुनाव से पहले पार्टियों के बीच Poster War शुरू, संजय निषाद को बताया गया 27 का खेवनहार
UP के नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच पोस्टर की सियासत गरमा गई है. समाजवादी पार्टी ने पोस्टर के जरिए 'बंटेंगे तो कटेंगे' का मतलब समझाया है, तो वहीं भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने 2027 में अपनी अहमियत जताने का प्रयास किया है.
स्कूल के बाहर शिक्षकों का हंगामा, प्राधिकरण के ड्यूज के नाम पर पांच साल से काटी जा रही 20 प्रतिशत सैलरी
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि स्कूल को बचाना है, तो ये पैसा देना होगा. शिक्षकों ने मेल पर प्राधिकरण को ये जानकारी दी. जानकारी मिलने पर प्राधिकरण की टीम ने स्कूल प्रबंधन से बातचीत की, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.





