Bharat Express DD Free Dish

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के बाद महंत नरसिंहानंद पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ पहले भी उनके बयानों को लेकर कई केस दर्ज किए गए हैं.

Mirzapur Road Accident: यूपी के मिर्जापुर में शुक्रवार को सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, थाना कछवा क्षेत्र में मिर्जामुराद कछवा बॉर्डर जीटी रोड पर एक ट्रैक्टर को पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

साइबर क्राइम करने वाले जालसाजों ने आगरा में शिक्षिका मालती देवी को झांसे में लेकर एक लाख रुपये की मांग की. बेटी के बारे में झूठी खबर से मालती को गहरा सदमा लगा और कुछ ही घंटे में उनकी जान चली गई.

Amethi Murder Case: अमेठी जिले के गौरीगंज में एक दलित शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम और दो मासूम बेटियों की देर शाम गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. इस बीच शवों का पोस्टमार्टम जारी है.

यह कदम उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत उठाया गया है. मुख्य सचिव ने बताया कि सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतें सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं.

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का मामला. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इसे परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राधा-कृष्ण के मंदिर में बीते 23 सितंबर को हुई थी चोरी की घटना. मूर्ति वापस मिलने के बाद प्रयागराज की नवाबगंज पुलिस CCTV फूटेज की जांच कर चोर को पकड़ने में लगी हुई है.

सीएम योगी ने कहा कि नया भारत महात्मा गांधी के मूल्यों व आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करते हुए निरंतर बढ़ रहा है। विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत अनेक कार्यक्रम हुए हैं।

अवैध कब्जेदार किसान जो गैर दाखिल काश्तकार के रूप मे पूर्व मे दर्ज थे, उनके नाम भी राजस्व अभिलेखो में निरस्त कर दिये, लेकिन अवैध कब्जेदार किसानों द्वारा एयरपोर्ट की भूमि का कब्जा नहीं छोड़ा गया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से नेक के नाम पर 5100 रुपये ना देने पर नवजात को 40 मिनट तक मेज पर रख दिया गया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस मामले में जांच के बाद नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है.