आकाश आनंद के बाद अब BSP किसके हाथों में? मायावती ने अपने फैसले से फिर चौंकाया
BSP Mayawati: BSP प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद और उनकी बहन को संगठन में जिम्मेदारी नहीं देने की बात कही है. उन्होंनेजिम्मेदारी देने की संभावना और 23 सितंबर की अहम बैठक का भी जिक्र किया.
वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर, TPC कमांडर बृजेश गंझू एनकाउंटर में मारा गया
UP News: वाराणसी में पुलिस और ATS ने 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया.
अखिलेश यादव का PDA प्लान: 24 सितंबर को राहुल के घर चाय पर कैसे साधेंगे लोधी समाज?
UP Election 2027: सपा प्रमुख अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली जाएंगे और राहुल के घर चाय पर मुलाकात करेंगे. PDA रथ से दौरे और लोधी समाज तक सियासी संदेश को लेकर चर्चा तेज है.
ढलती उम्र में प्यार फिर मर्डर! 24 घंटों में कन्नौज पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी
कन्नौज के तिर्वा में 60 वर्षीय प्रवेश दुबे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या. प्रेम संबंध में शक के चलते गांव के ही 60 साल के बृजमोहन ने दिया वारदात को अंजाम, 24 घंटे में गिरफ्तार.
घर में घुसकर किया था चाकुओं से वार: शाहजहांपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा, अस्पताल में भर्ती
Shahjahanpur Crime News: शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में घर में घुसकर नीरज त्रिवेदी पर चाकुओं से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी शीबू उर्फ आजम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी.
BJP विधायक पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार: बैंक खाते से उड़े ₹1.55 लाख
यूपी की चायल सीट से BJP विधायक पूजा पाल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने ₹1.55 लाख उड़ाए. आईफोन हैक होने की आशंका, प्रयागराज के धूमनगंज थाने में FIR दर्ज.
‘शादी नहीं की तो मार डालूंगा…’ रामपुर में सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती के सिर पर चलाई कुल्हाड़ी
रामपुर के बिलासपुर में शादी से इनकार करने पर सनकी युवक ने घर में घुसकर युवती के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. गंभीर हालत में युवती अस्पताल में भर्ती, आरोपी रवि गिरफ्तार.
‘आप गिनते जाइए, हम…’- अखिलेश यादव के सवालों पर सीएम योगी आदित्यनाथ का करारा पलटवार
UP Government Jobs: 'मिशन रोजगार' के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने 818 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए ऐलान किया कि अगले 6 महीनों में पारदर्शी प्रक्रिया के साथ राज्य में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी.
‘QR स्कैन करो, राय बताओ’, UP में सपा का GenZ दांव, दफ्तर के बाहर नया पोस्टर
UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपने दफ्तर के बाहर नया पोस्टर लगाया है.
यूपी में महिलाओं के लिए तैयार किया गया सुरक्षा कवच, ‘सारथी दीदी’ के साथ मिलेगी विशेष सुविधा
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए ‘सारथी दीदी’ मॉडल तैयार किया जा रहा है. महिला ड्राइवर, लाइव लोकेशन, SOS सुविधा और 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था होगी.







