Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आकृति चौधरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से पुलिस कार्रवाई, एफआईआर से पहले दिए गए नोटिस और कथित भड़काऊ वीडियो व व्हाट्सएप चैट से जुड़ी जानकारी मांगी है.

भाजपा नेता हरीश द्विवेदी के शक्ति प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया. इस बीच फंसी एंबुलेंस का वीडियो वायरल होने पर लोगों का गुस्सा भड़का और वीआईपी कल्चर पर सवाल उठे.

नेपाल में भारी बारिश के बाद बैराजों से छोड़े गए पानी से यूपी की गंगा, गंडक, राप्ती और शारदा समेत कई नदियां उफान पर हैं. चित्रकूट समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा है, जबकि 16 जिलों में हाई अलर्ट और 58 जिलों में आकाशीय बिजली की चेतावनी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री भीषण हादसे में हुई 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए बतौर आर्थिक मदद देने की ऐलान किया है.

राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए प्रदेश के विकास कार्यों को रेखांकित किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी.

प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के नए कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने, शोध व तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा.

मऊ की 7 साल की समरा नाज ने जर्जर सड़क की शिकायत सीधे डीएम आनंद वर्धन से की. बच्ची ने कहा कि सड़क खराब होने से ड्रेस गंदी होती है. डीएम ने तुरंत जांच और सड़क मरम्मत के आदेश दिए.

UP News: कौशांबी जिले में पटाखा गोदाम में हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया. इस हादसे में 11 लोगों की मौत और दर्जनों घायल होने की खबर है.

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंच गया और कई वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital