Dinesh Sharma Rally Shamli
Dinesh Sharma Rally Shamli: राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री यूपी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश केवल राष्ट्रभक्ति के आधार पर ही चलेगा. इसे जाति धर्म के आधार पर नहीं चलाया जा सकता है. गुर्जर समाज के वरिष्ठ नेता सदस्य विधान परिषद श्री वीरेंद्र सिंह एवं मनीष चौहान जी के संयोजन में आयोजित विशाल जन रैली मैं मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि आज देश में चल रही योजनाओं का आधार जनकल्याण है तथा किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है. अल्पसंख्यक समुदाय विपक्षी दलों के लिए आज भी वोट बैंक मात्र है जबकि भाजपा की सरकार के लिए अल्पसंख्यक देश के नागरिक है. भाजपा सरकार तुष्टीकरण में नहीं बल्कि सबके साथ न्याय करने में विश्वास करती है. देश को मजबूत करने का यहीं सही रास्ता है.
शामली में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि जल्द ही पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं को संसद और विधानसभा में आरक्षण देने जा रही है. अब महिलाए देश के निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगी. विपक्ष को सरकार की पहल रास नहीं आने वाली है. उपस्थित अपार समूह ने दोनों हाथ उठाकर मोदी जी के द्वारा संसद में लाये जा रहे महिला आरक्षण बिल समर्थन किया.

डा शर्मा ने कहा कि विपक्ष की सरकारों की वायदाखिलाफी के चलते जनता का भरोसा नेताओं पर कम होने लगा था. गरीबी हटाने की बात करने वाली कांग्रेस के राज में गरीब ही पीडित होता था. कांग्रेस ने ही भारत के लोकतंत्र को कलंकित करने वाला आपातकाल थोपा था. दूसरी ओर समाजवादी पार्टी थी जिसने साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने के लिए ही राम मंदिर बनाने का प्रण लेने वालों पर गोली चलवा दी . भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता ने राजनेताओं पर कम होते हुए भरोसे को फिर से बहाल करने का काम किया है.

भारत अपने दम पर दुनिया में हुआ खड़ा
उनका कहना था कि आज का भारत अपने दम पर दुनिया में खडा हुआ है. ये उस समय का भारत नहीं है जहां के लोगों की दीनहीन फोटो दुनिया में प्रसारित होती थी. आज का भारत वह भारत है जिसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी -20 देशो की अध्यक्षता करते हुए मंच पर बैठते है तब उस समय भारत पर राज करने वाले देश के नेता सामने मंच के नीचे स्थान पाते हैं. भारत आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है. आज के भारत की शक्ति एकता में निहित है.

उन्होंने कहा कि पडोसी देश पाकिस्तान में ईरान युद्ध की स्थिति के बाद न केवल पेट्रोल के दाम बढे बल्कि तमाम पेट्रोल पम्प बन्द भी हो गए पर भारत सरकार के कुशल प्रबंधन का नतीजा है कि देश में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं उत्पन्न हुआ.

पहले खस्ताहाल था पश्चिमी उत्तर प्रदेश
विपक्ष की सरकारों प्रहार करते हुए कहा कि उस समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश खस्ताहाल था. सडकों का कहीं अता पता नहीं होता था तथा ये क्षेत्र दंगों से कराहा करता था. कब कहा दंगा हो जाए पता नहीं होता था क्योंकि दंगा कराने वाले ही सत्ता पर काबिज हुआ करते थे. उनकी मंशा दंगा कराकर धु्रवीकरण के आधार पर वोट लेकर सत्ता पर काबिज रहने की थी. आज की भाजपा सरकार में परिस्थितियां पूरी तरह से बदल गई हैं. सडके इतनी बेहतरीन हैं कि आवगमन में लगने वाला समय आधा हो गया है. प्रदेश में हो रहे विकास से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है. पश्चिमी यूपी फिर विकास की डगर पर तेजी से बढ चला है. विपक्षी दलों के नेता तो उस समय में बिजली लाने का झांसा देकर ही चुनाव जीत लेते थे पर भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद हर गांव में बिना किसी भेदभाव के बिजली पहुचा दी है. आज बिजली का आना नहीं बल्कि उसका जाना खबर बनती है.

डा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद से देश में हर क्षेत्र में क्रान्तिकरी बदलाव आया है. स्वच्छता की मुहिम ने गोरखपुर के लोगों को मस्तिष्क ज्वर की बीमारी से निजात दिला दी है. विपक्ष की सरकारों के समय में ये बीमारी तमाम मासूमो की जिन्दगी लील जाती थी. जनधन खातों ने लोगों के जीवन को आसान कर दिया है. किसान सम्मान निधि से लेकर पेंशन आदि सीधे खाते में पहुच रही हैं. आयुष्मान कार्ड ने लोगों की बीमारी के उपचार की चिन्ता दूर कर दी है.

योगी सरकार ने प्रदेश को बदल दिया है. आज यहां पर 17 एक्सप्रेस वे तथा 20 से अधिक हवाई अड्डे है. रेल के स्टेशन चमचमा रहे हैं. विपक्ष की सरकारों से ऐसे काम की उम्मीद नहीं की जाती है. माफिया देश और विकास का दुश्मन है और आज का उत्तर प्रदेश माफिया से मुक्त हो चुका है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर वाले मठ में हर दिन दो हजार से अधिक लोग बिना भेदभाव के भोजन करते हैं.
उन्होंने कहा कि आज नौजवान के हाथ में कट्टा नहीं बल्कि हुनर है जिसके कारण वह रोजगार पा भी रहा है और रोजगार दे भी रहा है. किसान सम्मान निधि खेती किसानी की मूलभूत जरूरतों को पूरा कर रही है. सिचांई के लिए जल के साथ ही हर घर में नल से जल मिल रहा है. योगी सरकार के कार्य की देशभर में चर्चा हो रही है. जनता भाजपामय हो चुकी है तथा प्रदेश में विकास की अविरल धारा बह रही है.
महर्षि कश्यप जी को माना गया भगवान
पूर्व सदस्य विधान परिषद श्री सुरेश कश्यप के संयोजन में आयोजित कश्यप जयंती के अवसर पर विशाल रैली में डा शर्मा ने कहा की महर्षि कश्यप जी को भगवान माना गया है. वे भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र थे जिन्हे प्रकृति, मानव और जीव जंतु का सृजनकर्ता कहा गया है. भगवान राम हर व्यक्ति की जीवन नैय्या को पार लगाते हैं लेकिन भगवान राम की नाव को नदी पार कराने वाले निषादराज का भी आज जन्म जयंती मनाई गई है. विपक्ष तो भगवान राम का भी विरोधी है और जो राम का नहीं हो सकता है कश्यप समाज उसके साथ नहीं हो सकता है. राम के विरोध का ये समाज जवाब जरूर देगा. राम कण कण में व्याप्त है. जहां धर्म सदाचार , सत्य है वहीं पर राम हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछडा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया , समाज के लोगों के उद्यमी बनने की राह बनाई है. आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समय में प्रदेश में कानून का राज है और कानून को नहीं मानने वालों को बख्शा नहीं जाता है. प्रदेश का विकास हो रहा है.
मल्लिकार्जुन खड़गे पर किया पलटवार
कांग्रेस अध्यक्ष के संघ और भाजपा के कार्यकर्ता को सांप कहने और उन्हें मार डालने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में किसी की हिम्मत नहीं है कि राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेकर कार्य करने वाले संघ और भाजपा कार्यकर्ता की ओर आंख उठाकर भी देख ले. बीजेपी का कार्यकर्ता किसी को दबाता नहीं है पर दबता भी नहीं है. मौलाना कल्बे सादिक के बयान को बताते हुए उन्होंने कहा कि हुसैन डे के कार्यक्रम के दिन लखनऊ नगर निगम कार्यक्रम था जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश शर्मा स्वयं थे कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना साहब ने की थी मौलाना कल्बे सादिक जी का कहना था की कोई मुसलमान रोजा रखे हैं और नमाज पढ़ने जा रहा है इस समय किसी हिंदू भाई की जान मुसीबत में है तो वह मुस्लिम का कर्तव्य है कि उसकी नमाज़ भले ही रह जाए पर किसी हिंदू भाई की जान नहीं जानी चाहिए पहले उसे बचाना चाहिए. इस बयान को तोड़कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुरान का हवाला देते हुए गलत बयान दिया.

कांधला में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में सदस्य विधान परिषद चौधरी वीरेंद्र सिंह मनीष चौहान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री मोहित बेनीवाल भाजपा नेता श्री सुनील बराला, शामली के जिला अध्यक्ष श्री रामजीलाल कश्यप पानीपत हरियाणा की मेयर कोमल सैनी जी हरबीर मलिक पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल आदि उपस्थित थे जबकि शामली के दूसरे स्थान पर आयोजित कश्यप निषाद रैली में कार्यक्रम के संयोजक सुरेश कश्यप विधान परिषद सदस्य विधायक प्रसन्न चौधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान भाजपा महामंत्री मोहित बेनीवाल उदयवीर कश्यप देवी कश्यप राकेश कश्यप जसवंत कश्यप आदि उपस्थित थे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


