Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: बुलंदशहर में रालोद नेता की अचानक खड़े-खड़े हो गई मौत, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अमित चौधरी बुलंदशहर के गांव मदनपुर में अपने घर के बाहर खड़े थे. तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और जमीन पर गिर पड़े. जिसके बाद उनकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फूटेज सोशल मीडिया पर वायरल है. 

मृतक अमित चौधरी (फाइल फोटो).

UP News: उत्तर प्रदेश के खुर्जा में राष्ट्रीय लोकदल के नेता की खड़े-खड़े अचानक मौत हो गई. रालोद नेता अमित चौधरी अचानक से जमीन पर गिर पड़े. बताया जा रहा है कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिल की कोई बीमारी नहीं थी. अचानक गिरने से हुई मौत का कारण हार्ट अटैक है. वह मौत से कुछ देर पहले सामान्य दिखाई दे रहे थे.

रालोद नेता की अचानक मौत

रालोद नेता अमित चौधरी की हार्ट अटैक से गिर कर हुई मौत की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. अमित चौधरी बुलंदशहर के गांव मदनपुर में अपने घर के बाहर खड़े थे. तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और जमीन पर गिर पड़े. जिसके बाद उनकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है.

 

क्या ये घटना 20 मार्च की

आपको बता दें कि घटना का जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, उस वीडियो में 20 मार्च 2025 की डेट और समय लगभग 5 बजकर 10 मिनट नजर आ रहा है. मतलब ये घटा आज की नहीं 20 मार्च की है. जिसका वीडियो आज वायरल हो रहा है.


ये भी पढ़ें: बरेली में ईंट भट्ठे की दीवार ढही, 4 मजदूर दबे, नेशनल हाइवे किनारे हुआ हादसा, राहत कार्य जारी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital