Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sambhal Violence: जामा मस्जिद कमेटी के सदर एडवोकेट जफर अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने शाही जामा मस्जिद कमेटी के सदर एडवोकेट जफर अली को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, पूछताछ के बाद पुलिस ने जफर अली को गिरफ्तार कर लिया है.

Jama Masjid

संभल जामा मस्जिद.

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल से एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने शाही जामा मस्जिद कमेटी के सदर एडवोकेट जफर अली को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, पूछताछ के बाद पुलिस ने जफर अली को गिरफ्तार कर लिया है.

जफर अली से इस मामले में पहली बार पूछताछ की गई है. गौरतलब है कि 24 नवंबर को अदालत के आदेश पर जामा मस्जिद में सर्वे किया जा रहा था, उसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना की जांच एसआईटी कर रही है, और यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में है.

कोर्ट के निर्देश पर रंग-रोगन का काम जारी

वहीं, हाई कोर्ट के आदेश पर जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम भी तेज़ी से किया जा रहा है. मस्जिद के पश्चिमी हिस्से की बाहरी दीवारों पर युद्धस्तर पर पेंटिंग का काम जारी है. दीवारों पर सिंगल कोट पेंट का काम लगभग पूरा हो चुका है. इसके साथ ही मस्जिद की खूबसूरती बढ़ाने के लिए दिल्ली से लाई गई एलईडी फोकस लाइटें भी लगाई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें- UP News: बुलंदशहर में रालोद नेता की अचानक खड़े-खड़े हो गई मौत, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हाल ही में हाईकोर्ट ने एएसआई को निर्देश दिया था कि सजावट का काम करते समय मस्जिद के ढांचे को कोई नुकसान न पहुंचे. जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली ने दावा किया है कि मस्जिद में पहले की तरह ही हरे रंग सहित सभी पुराने रंग इस्तेमाल किए जा रहे हैं. हालांकि, हिंदू पक्ष ने प्रशासन को ज्ञापन देकर मांग की थी कि मस्जिद में या तो भगवा रंग करवाया जाए या फिर पूरी तरह सफेद रंग किया जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital