Bharat Express DD Free Dish

संभल में आज से कल्कि कथा का भव्य शुभारंभ, सीएमडी उपेंद्र राय और सांसद मनोज तिवारी ने पहुंचकर सनातन धर्म संसद का किया समर्थन

CMD Upendrra Rai Kalki Dham Visit: संभल जिले के ऐंचोड़ कम्बोह में कल्किधाम पर आयोजित हो रहे कल्कि कथा में शामिल होने के लिए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय भी पहुंचे. जहां धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनका स्वागत किया.

CMD Upendrra Rai Kalki Dham Visit

CMD Upendrra Rai Kalki Dham Visit: संभल जिले के ऐंचोड़ कम्बोह में कल्किधाम पर आज 1 दिसंबर से अगले 7 दिसंबर तक कल्कि कथा का आयोजन हो रहा है. जिसमें शामिल होने के लिए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय भी पहुंचे. उनके साथ दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे.

CMD Upendrra Rai Kalki Dham Visit

कल्कि कथा में शामिल होने के लिए देश भर से हजारों साधु संत कल्किधाम पहुंचे हैं. हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के साथ कथा का शुभारंभ होगा. सीएमडी उपेंद्र राय और सांसद मनोज तिवारी के कल्किधाम पहुंचने पर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उनके साथ अनेक साधु-संत मौजूद रहे.

CMD Upendrra Rai Kalki Dham Visit

पीएम ने किया था मंदिर का शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में निर्मित हो रहा कल्कि धाम भगवान विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार कल्कि को समर्पित है. इस मंदिर का शिलान्यास 19 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. मंदिर के निर्माण का कार्य राजस्थान के कुशल कारीगरों के देखरेख में किया जा रहा है.

CMD Upendrra Rai Kalki Dham Visit

सीएमडी उपेंद्र राय और सांसद मनोज तिवारी ने धाम में पहुंचकर सनातन धर्म संसद के समर्थन वाले पोस्टर को हाथों में लेकर सनातन के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया.

CMD Upendrra Rai Kalki Dham Visit

ये भी पढ़ें- फिरौती का अड्डा बना अरुणाचल प्रदेश! म्यांमार सीमा पर नगा उग्रवादियों ने शुरू किया अपहरण उद्योग, सालाना 100 करोड़ तक कर रहे वसूली

मंदिर में 10 गर्भगृहों का होगा निर्माण

बता दें कि, कल्कि धाम मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के द्वारा कराया जा रहा है. इस मंदिर का विस्तार 4.5 एकड़ में होगा. इसके शिखर की ऊंचाई 171 फीट होगी. मंदिर की विशेषता यह है कि इसमें एक नहीं बल्कि 10 गर्भगृह बनाये जा रहे हैं. जिसमें भगवान विष्णु के सभी दसों अवतार विराजेंगे.

CMD Upendrra Rai Kalki Dham Visit

गुलाबी पत्थर से निर्मित हो रहा मंदिर

इस मंदिर का निर्माण कार्य 21 मार्च 2025 से शुरू हुआ है. खास बात यह है कि इस मंदिर का निर्माण वंशी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थर से किया जा रहा है. मंदिर के निर्माण में किसी भी प्रकार के स्टील या लोहे का उपयोग नहीं किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read