Kanpur News: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की कानपुर में लैंडिंग के दौरान बड़ी चूक सामने आई. पायलट ने हेलिकॉप्टर को पूर्व निर्धारित हैलीपैड के बजाय दूसरे हैलीपैड पर उतार दिया. दोनों हैलीपैड के बीच करीब 500 मीटर का फासला था.
पूर्व निर्धारित हैलीपैड के बजाए दूसरे हैलीपैड पर हेलिकॉप्टर के लैंड करने के कारण वहां सीएम योगी को रिसीव करने के लिए खड़े अफसर घबरा गए. आनन-फानन में अधिकारी काफिला लेकर सीएम तक पहुंचे और उन्हें रिसीव किया. बहरहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनके हेलिकॉप्टर की गलत लैंडिंग का फैसला क्यों लिया गया.
जानकारी के मुताबिक, CSA यूनिवर्सिटी में दो हैलीपैड बनाए गए थे. दोनों हैलीपैड के बीच की दूरी 500 मीटर है. एक हैलीपैड पीएम मोदी के लिए निर्धारित है, जबकि दूसरा मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी के लिए.
पीएम मोदी के लिए निर्धारित हैलीपैड पर इस समय एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल चल रहा है. इसी हैलीपैड पर सीएम योगी का हेलिकॉप्टर उतरा.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


