UP Crime:शामली/अमित तरार: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.जहां कांधला थाना क्षेत्र में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घर से काम के सिलसिले में निकले युवक का शव गन्ने के खेत में मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
बागपत निवासी मोनू (22 वर्ष) शनिवार तड़के मजदूरों को लेने कांधला के नाला गांव गया था. देर तक वापस न लौटने पर खोजबीन की गई, तो गन्ने के खेत में उसका गोली लगा शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से एक जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.
क्या है मामला? (Monu Murder Case)
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला के जंगलों में शनिवार सुबह एक युवक का गोली लगा शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान पड़ोस के जनपद बागपत के ककड़ीपुर निवासी 22 वर्षीय मोहना उर्फ मोनू पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है. मोनू पूर्व में कबड्डी खिलाड़ी रह चुका था और वर्तमान में फसलों में दवाई स्प्रे (छिड़काव) करने का काम करता था.
घटनाक्रम के अनुसार, (Kabaddi Player Murder)
मोनू शनिवार तड़के करीब 5:15 बजे अपने घर से मजदूरों को लेने के लिए गांव नाला गया था. जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान गांव नाला के रजवाहे की पटरी के पास किसान परविंदर के गन्ने के खेत में मोनू का खून से लथपथ शव देखा गया. किसान परविंदर ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा (Kandhla Police Station)
हत्या की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला और क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए. पुलिस को मौके से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है. साथ ही पुलिस पुरानी रंजिश, लेन-देन और आपसी विवाद समेत तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.
यह भी पढ़ें-4 दिन की नवजात बच्ची को 5 लाख में बेचने की कोशिश नाकाम, बालापुर पुलिस ने महिला को पकड़ा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




