Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हसनपुर में ई-रिक्शा और बाइक हटाने को लेकर बवाल, दो पक्षों में आधे घंटे तक चले लाठी-डंडे

उत्तर प्रदेश के उमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जहां दो पक्ष ई-रिक्शा और बाइक हटाने को लेकर भीड़ गए. आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तलाश जारी है.

Lathi-Danda Assault

अरूण चाहल/अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में साइड को लेकर शुरू हुआ छोटा सा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार युवकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. करीब आधे घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. बीच-बचाव करने आए दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. चलिए जानते है पूरा मामला:

सड़क पर अफरा-तफरी

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित रहरा मार्ग के ‘तीसरा मिल’ इलाके में ई-रिक्शा हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ. डगरोली निवासी महेंद्र और पिपलौती खुर्द निवासी मोनू के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही उग्र हो गई. मामूली बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए और मार-पीट शुरू कर दी.

करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मारपीट इतनी बढ़ गई कि बीच-बचाव करने आए लोग- अतर सिंह और कलुआ गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति संभालने की कोशिश की.

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसके बाद पुलिस वहां मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए. कोतवाल राजेश कुमार तिवारी के अनुसार, घायल कलुआ की तहरीर पर महेंद्र, राजवीर, महिपाल और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.

यह भी पढ़े: भारत पर जिस कंपनी ने की हुकूमत, 160 साल बाद दूसरी बार फिर से हुआ पतन

-भारत एक्सप्रेस 

Written By: Shubhra Rai (Intern)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital