आज संत जोसफ कॉलेज प्रयागराज में एक अति सम्मानीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जो भारत की सर्वोच्च संस्था उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशो के सम्मान में आयोजित किया गया जिसमे सेंट जोसफ कॉलेज के वे पुरा छात्र रहें,भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार है जहाँ एक ही संस्था से तीन सम्मानित न्यायाधीश हुए हों, जो वर्तमान में कार्यरत हैं, सेंट जोसफ़ कॉलेज ने उनका चर्चित सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि न्यायाधीश सम्मानीय मनोज मिश्रा, सम्मानीय न्यायाधीश सुधांशु धुलिया, सम्मानीय न्यायाधीश विक्रम नाथ, सम्मानीय वाइस चांसलर इलाहाबाद विश्विद्यालय, प्रयागराज डॉ संगीता श्रीवास्तव, सम्मानित न्यायाधीश सिद्धार्थ वर्मा, ग्रुप कप्तान अच्युत कुमार, सहित प्रधानाचार्य वॉल्टर डी सिलवा, हेड मास्टर मेलविन पेस, जूनियर प्रशासनिक कॉर्डिनेटर फादर ग्लाडविन फर्नांडीज, प्रशासक ए. मगावन, स्टाफ कॉर्डिनेटर ज्योति दुबे ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया.
तरोपरांत कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा एक प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम मे आगे प्रधानाचार्य वॉल्टर डी’सिलवा,हेड मास्टर मेलविन पेस,जूनियर प्रशासनिक कॉर्डिनेटर फादर ग्लाडविन फर्नांडीज द्वारा न्यायाधीश सम्मानीय मनोज मिश्रा,सम्मानीय न्यायाधीश सुधांशु धुलिया,सम्मानीय न्यायाधीश विक्रम नाथ,न्यायाधीश सिद्धार्थ वर्मा,सम्मानीय वाइस चांसलर (इलाहाबाद विश्विद्यालय,प्रयागराज) डॉ संगीता श्रीवास्तव,ग्रुप कप्तान अच्युत कुमार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. उसके बाद कॉलेज क्वायर (छात्रों द्वारा) संगीतमय गान प्रस्तुत किया गया.
कॉलेज की शिक्षिका श्रीमती लिंडा गैफनी ने सम्मानीय न्यायाधीश मनोज मिश्रा के विद्यालय में बिताए लम्हों के बारे में बताया , उनके जीवन में की उपलब्धियों के बारे में बताया और बताया कि वह गरिमा,निष्पक्षता और मानवाधिकारों के धनी व्यक्ति है.
न्यायाधीश को मोमेंटो देकर किया सम्मानित
सम्मानीय न्यायाधीश मनोज मिश्रा ने संबोधित करते हुए ग्रुप कप्तान अच्युत कुमार को उन्हें न्योता देने के लिए धन्यवाद किया और अपने विद्यालय में बिताए लम्हों को याद किया और बच्चों को हमेशा ऊंचा सोचने की प्रेरणा दी.
कॉलेज प्रधानाचार्य फादर वॉल्टर डीसिलवा द्वारा माननीय न्यायाधीश मनोज मिश्रा को मोमेंटो एवं साल देकर सम्मानित किया गया. तदोपरांत जुनियर कक्षा के छात्रों द्वारा एक प्रहसन(स्कीट) प्रस्तुत किया गया.
कार्यक्रम में आगे कॉलेज की शिक्षिका श्रीमती एन्सी थॉमस ने सम्मानित न्यायाधीश सुधांशु धुलिया के न्यायालय में बिताए समय के बारे में , उनके विद्यालय में बिताए लम्हों के बारे में और उनकी रुचियों के बारे में बताया.
सम्मानिक न्यायाधीश सुधांशु धुलिया ने संबोधित करते हुए ग्रुप कप्तान अच्युत कुमार और प्रधानाचार्य फादर वॉल्टर डी सिलवा को उनको बुलाने के लिए धन्यवाद दिया और उन्होंने अपने विद्यालय में बिताए अपने पलो के बारे में बताया और बच्चों को अपने जीवन के बारे में बताया.
कॉलेज के प्रधानाचार्य वॉल्टर डी’सिलवा द्वारा माननीय न्यायाधीश सुधांशु धुलिया को मोमेंटो एवं साल देकर सम्मानित किया गया. तदोपरान्त कॉलेज के शिक्षक सौभाग्य नायक,अंकुर अरोरा,राजू सोलोमन,अविनाश शर्मा,शिक्षिका सृजिता चत्री और पूर्व छात्र कुशाग्र एलेन फिलिप द्वारा विविध गीतों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की गई.
आगे श्रृंखला में कॉलेज शिक्षिका काउंसलर अपर्णा रंजन ने सम्मानीय न्यायाधीश विक्रम नाथ के बारे मे जानकारी दी उन्होंने उनके विद्यालय में बिताए लम्हों के और उनके रुचियों के बारे में बताया और उनके जीवन के हर एक पलो के बारे में बताया.
बच्चों को किया सम्बोधित
सम्मानीय न्यायाधीश विक्रम नाथ ने संबोधित करते हुए ग्रुप कप्तान अच्युत कुमार और प्रधानाचार्य फादर वॉल्टर डी सिलवा को उनको बुलाने के लिए धन्यवाद किया और बताया कि उनको स्कूल में वापिस आकर उनकी पुरानी स्वर्णीय यादें ताजा होगी और अपने स्कूल में बिताए हुए 13 वर्षों के बारे में बताया और बच्चों को जिंदगी के महत्वपूर्ण पलो और उनसे सीखे हुए ज्ञान के बारे में बताया.
कॉलेज प्रधानाचार्य वाल्टर डी’सिल्वा द्वारा माननीय न्यायाधीश विक्रम नाथ को मोमेंटो एवं साल द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जूनियर कक्षा के छात्रों द्वारा सुंदर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई.
प्रधानाचार्य वॉल्टर डी’सिल्वा ने संबोधित करते हुए ग्रुप कप्तान अच्युत कुमार मुख्य अतिथि न्यायाधीश सम्मानीय मनोज मिश्रा, सम्मानीय न्यायाधीश सुधांशु धुलिया, सम्मानीय न्यायाधीश विक्रम नाथ, सम्मानीय वाइस चांसलर इलाहाबाद विश्विद्यालय, प्रयागराज डॉ संगीता श्रीवास्तव को आने के लिए धन्यवाद दिया और बच्चों को सम्बोधित किया कि उन्हें भी इन सबसे प्रेरणा लेनी चाहिए. कार्यक्रम के अंत की तरफ बढ़ते हुए शिक्षिका श्रीमती डॉ शीतल सेबेस्टियन ने सभी का धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया. कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका सुमोना बनर्जी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का अंत राष्ट्र गान के साथ हुआ.
ये भी पढ़ें: Lawyer Shot In Prayagraj: प्रयागराज में वकील को दिनदहाड़े मारी गई गोली, कोर्ट जाते वक्त बदमाशों ने निशाना बनाया
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
