Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Uttar Pradesh: संभल में चोरी की बिजली से जगमग हो रही थीं मस्जिदें और घर, DM-SP ने जांच के दौरान पकड़ा, लाउडस्पीकर भी उतरवाए

डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि वह पुलिस अधीक्षक के साथ संभल में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच करने पहुंचे थे. डीएम ने बताया कि हम लोग सुबह लाउडस्पीकर की जांच के लिए आए थे.

Sambhal

सांकेतिक तस्वीर.

उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मिलकर बिजली चोरी के नेटवर्क पकड़ा है. छतों पर फैले कटिया कनेक्शन और धार्मिक स्थलों पर अवैध कनेक्शन मिलने से अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया है.

मस्जिद और मदरसों में पकड़ी गई चोरी

डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि वह पुलिस अधीक्षक के साथ संभल में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच करने पहुंचे थे. डीएम ने बताया कि हम लोग सुबह लाउडस्पीकर की जांच के लिए आए थे. कई बंद भी करवाए गए हैं. कल (12 दिसंबर) एक गिरफ्तारी भी हुई थी. बहुत सारे घरों, मदरसों और मस्जिदों में बिजली चोरी पकड़ी गई है. तकरीबन 250 से 300 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है. एक छत के ऊपर से अवैध बिजली घर बनाकर लोगों को सप्लाई दी जा रही थी. जितने भी रास्ते में कटिया पकड़ी गई हैं, उन सभी के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर होगी. अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक संभल बिजली चोरी से मुक्त नहीं होगा.

100 से ज्यादा कनेक्शन अवैध पाए गए

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह संभल में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान पता चला कि यहां पर बिजली के अवैध कनेक्शन से पूरे मोहल्ले को बिजली दी जा रही है. बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग की तो पता कि 100 से ज्यादा अवैध कनेक्शन हैं. सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा. करोड़ों की बिजली चोरी पर रोकथाम लगाने के लिए बिजली विभाग कार्यरत है. अभी चार मस्जिदों पर विभिन्न प्रकार के तार निकले हैं. पूरे मीनार से बिजली घर बनाकर अवैध बिजली दी जा रही थी.

यह भी पढ़ें- CM योगी ने दिव्यांग होमगार्ड्स के आश्रितों की सुनी पुकार, भर्ती पर लगी रोक हटी

डीएम और एसपी ने इस कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग की टीम को बुलाकर छतों और बिजली के खंभों पर कटिया कनेक्शन की जांच करवाई. जांच के दौरान कई जगहों पर अवैध कटिया कनेक्शन पकड़े गए, जिससे बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही थी. बिजली कर्मियों ने छतों पर चढ़कर टॉर्च की मदद से अवैध कनेक्शन का पता लगाया. प्रशासन ने इस अवैध गतिविधि को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग की टीम के साथ मिलकर कटिया कनेक्शन हटवाए और आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया. डीएम ने कहा कि इस प्रकार की चोरी न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पर भी अतिरिक्त दबाव डाल रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital