Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है योगी सरकार; मंत्री नन्दी ने दी ये बड़ी जानकारी

डिलाइट इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने की योजना पर प्रस्तुतिकरण किया गया.

Nand Gopal Gupta Nandi

बैठक करते औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी

UP News: सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और प्रदेश में निर्माण क्षेत्र की स्थापना से उद्योगों का विकास होगा. ये बात यूपी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कही. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए प्रयासों एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए ये बातें कहीं. पिकप भवन में आयोजित बैठक में मंत्री नन्दी ने सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को लैंड बैंक बढ़ाने के निर्देश दिए. मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रदेश में निर्माण क्षेत्र की स्थापना से उद्योगों का विकास होगा.

बैठक के दौरान, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रमुख स्तंभों को रेखांकित करते हुए डिलॉयट इंडिया द्वारा एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई. निवेश, भूमि का आवंटन, बुनियादी ढांचा और अन्य महत्वपूर्ण हस्तक्षेप, सभी एक मजबूत नीति और नियामक पारिस्थितिकी तंत्र द्वारा समर्थित. प्रस्तुति में राज्य भर में औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के तहत भूमि आवंटन, भूमि अधिग्रहण और उपलब्ध खाली भूमि की वर्तमान स्थिति को भी शामिल किया गया, जो भविष्य के विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप प्रदान करता है.

मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है. 2017 के पहले उद्योग विहीन हो चुका उत्तर प्रदेश आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है. मंत्री नन्दी ने कहा कि बेलेंस्ड डेवलपमेंट के लिए प्रदेश के चारों भागों में एक-एक निर्माण क्षेत्र यानी स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन विकसित किए जाने पर विचार किया जा रहा है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को कैसे और बेहतर बनाया जाए इस पर भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-मेक्सिको में ढहा प्राचीन पिरामिड…जानें किसलिए किया जाता था इसका इस्तेमाल, स्थानीय जनजाति ने ‘प्राकृतिक आपदा’ की दी चेतावनी

अधिकारियों ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम निवेश मित्र के जरिये 488 अप्रूवल की सुविधा दी जा रही है. पिछले वर्ष 488 सर्विस में करीब चार लाख अप्लीकेशन निवेश मित्र के जरिये आए, जिनका निस्तारण हुआ. मंत्री नन्दी ने सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों से कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना में तो बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित हो रहे हैं लेकिन पूर्वांचल के साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी उद्योगों को स्थापित करने की आवश्यकता है. जिसके लिए टेक्सटाइल इण्डस्ट्री के साथ ही अन्य इण्डस्ट्री के लोगों से भी बात करें और उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित करें.

समीक्षा बैठक में औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल सागर, सचिव औद्योगिक विकास एवं सीईओ इन्वेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश, विशेष सचिव औद्योगिक विकास सुजीत कुमार, एमडी पिकप पीयूष वर्मा, सीईओ यूपीडा हरि प्रताप शाही के साथ ही प्रदेश भर के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के सीईओ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. इस बैठक में इन्वेस्ट यूपी के अधिकारी भी मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital