Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 IAS अधिकारियों का किया तबादला, प्रेम प्रकाश मीणा बने अलीगढ़ नगर आयुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को छह प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ नगर आयुक्त, जबकि कृति राज को उन्नाव का नया सीडीओ बनाया गया है.

IAS transfers in Bihar

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों के तबादले कर दिए. इसमें फील्ड में तैनात कई अधिकारियों को शासन की जिम्मेदारी दी गई है. उन्नाव के सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है.

आईएएस अविनाश कृष्ण सिंह को महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा के साथ विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात ए. दिनेश कुमार को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है.

वहीं, लंबे समय से कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनात बृजराज सिंह यादव को राजस्व विभाग में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है.

प्रेम प्रकाश मीणा बने अलीगढ़ के नए नगर आयुक्त

उन्नाव के सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है. वहीं, अब तक नगर आयुक्त अलीगढ़ के पद पर तैनात विनोद कुमार को विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है.

IAS कृति राज को उन्नाव जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है. ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश सरकार ने धीरे-धीरे कई आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है.

बीते दिनों दिव्य प्रकाश गिरि को विशेष सचिव, आबकारी से विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग से विशेष सचिव आबकारी, रजनीश चंद्र को विशेष सचिव समाज कल्याण से विशेष सचिव ग्राम्य विकास, राजेंद्र सिंह को विशेष सचिव ग्राम्य विकास से विशेष सचिव समाज कल्याण और प्रतीक्षारत आईएएस पूजा यादव को सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई थी.

सूचना निदेशक में बदलाव: शिशिर की जगह विशाल सिंह

अप्रैल माह में सरकार ने कुल 33 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे. इनमें वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संतकबीरनगर और भदोही के जिलाधिकारी और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए थे. निदेशक सूचना शिशिर को खादी विभाग में भेजा गया है. उनकी जगह विशाल सिंह राज्य के नए सूचना निदेशक बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी के निर्देश पर चल रहा व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध धार्मिक संस्थानों पर भी सख्ती

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital