Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Uttarakhand Conclave: मंत्री सौरभ बहुगुणा ने समझाया, राज्य के युवाओं कैसे मिल रहा रोजगार

शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून शहर में भारत एक्सप्रेस की ओर से ‘नये भारत की बात, उत्तराखंड के साथ’ कॉन्क्लेव हुआ, जिसमें राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा शामिल हुए.

सौरभ बहुगुणा.

देहरादून में हुए भारत एक्सप्रेस के ‘नये भारत की बात, उत्तराखंड के साथ’ कॉन्क्लेव में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी शामिल हुए और राज्य के 25 सालों की विकास यात्रा पर बातचीत की.

उत्तराखंड के विकास को लेकर राज्य सरकार के मंत्री कैसे सोचते हैं, इस सवाल के जवाब में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, ‘बहुत सिंपल है कि हर मंत्री के पास जो मंत्रालय है, उसमें हम कोशिश यही कर रहे हैं कि इस बार उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने हमारे ऊपर विश्वास प्रकट करके वापस रिकॉर्ड दो तिहाई बहुमत के साथ हमारी सरकार बनाई है तो तीन-चार प्रमुख मुद्दों पर बनाई थी. जैसे भारतीय जनता पार्टी बेरोजगारी को दूर करेगी, वह पहाड़ में विकास को पहुंचाएगी, पलायन को रोकेगी. प्लस हमारा प्रदेश विकसित प्रदेश बनेगा, जो माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक हो तो इसी मॉडल पर सरकार काम कर रही है.’

आज की जरूरत

उन्होंने कहा, ‘अपने मंत्रालय में मेरे पास जैसे एनिमल हसबेंड्री, फिशरीज, मिल्क फेडरेशन, चीनी मिल उद्योग, स्किल डेवलपमेंट है तो मेरी कोशिश भी यही रही है कि आज की जरूरतों के हिसाब से अपने विभागों को कैसे चलाया जा सके, कैसे मॉडर्नाइज किया जा सके, कैसे लोगों के एक्सपीरियंस और स्किल को अपने विभागों में इस्तेमाल किया जा सके, कैसे लोगों को अपने विभाग के माध्यम से सशक्त और रोजगार उपलब्ध कराया जा सके.’

युवाओं के लिए सरकार के पास क्या है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मेरे पास सबसे इम्पॉरटेंट विभाग है जो युवाओं से जुड़ा हुआ है, वो स्किल डेवलपमेंट विभाग है, जिसके तहत हम युवाओं का कौशल विकास करने की कोशिश करते हैं, ताकि उनको रोजगार मिल सके.’

स्किल डेवलपमेंट

उन्होंने कहा, ‘मेरी इन तीन साल में कोशिश यही रही है कि खासकर आईटीआई और स्किल डेवलपमेंट को लेकर कि जो आज की डिमांड बेस स्किल है उसी पर हम युवाओं को ट्रेन करें. हमारे कॉरपोरेट्स, होटल इंडस्ट्री और अन्य उद्योग हैं, इनके साथ हमने एमओयू साइन किए और हमने युवाओं को एक मौका दिया कि भारत की शीर्ष कंपनियों के साथ काम करके, उनके साथ स्किलिंग करके और आप अपने आपको रोजगार के लायक बनाएं. वही कंपनियां आपको ऑब्जर्व करें, जो आपको स्किल दे रहे हैं, इस पैटर्न पर हमने काम किया है.’


ये भी पढ़ें: उत्तराखंड Uniform Civil Code लागू करने वाला पहला राज्य, इसका श्रेय देवतुल्य जनता को जाता है: सीएम धामी
ये भी पढ़ें: ‘‘एलोपैथी का विरोध न हमने कभी किया और न हम करते हैं, विरोध है लूट का’’, आचार्य बालकृष्ण


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital