Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bangladesh ने भारतीय SpiceJet के लिए बंद किया Airspace, कोलकाता से गुवाहाटी का सफर हुआ लंबा

पड़ोसी देश बांग्लादेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बांग्लादेश की नवनिर्वाचित तारिक रहमान सरकार ने भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट के खिलाफ एक बेहद सख्त कदम उठाया है। बांग्लादेश ने अपने हवाई क्षेत्र यानी एयरस्पेस के उपयोग पर स्पाइसजेट के लिए पाबंदी लगा दी है। बाग्लादेश सरकार के इस फैसले का सीधा असर पूर्वोत्तर राज्यों की उड़ानों पर पड़ेगा बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAB) ने यह फैसला स्पाइसजेट द्वारा लंबे समय से लंबित नेविगेशन शुल्क का भुगतान न करने के कारण लिया है। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन पर पिछले कई महीनों का बकाया है, जिसे बार-बार याद दिलाने के बाद भी नहीं चुकाया गया।

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital