Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘ओम’ के प्यार में मुस्लिम युवती ने तोड़ीं मजहबी बंदिशें, हिंदू प्रेमी संग लिए 7 फेरे; VIDEO में पुलिस से लगाई ये गुहार

INTERFAITH MARRIAGE At Jalaun In UP: उत्तर प्रदेश के जालौन में 21 वर्षीय मुस्लिम युवती काजल मंसूरी ने अपने हिंदू प्रेमी ओम से शादी कर ली है. परिजनों से जान का खतरा बताते हुए उसने सुरक्षा मांगी है.

muslim girl Love Marriage Jalaun

कालपी में प्यार की खातिर काजल मंसूरी बनी हिंदू प्रेमी ओम की दुल्हन

Muslim Girl Marries Hindu Boy Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक चर्चित अंतरधार्मिक विवाह का मामला सामने आया है. जिले के कालपी इलाके में 21 वर्ष की मुस्लिम युवती काजल मंसूरी ने पारिवारिक बंदिशों को किनारे करते हुए अपने हिंदू प्रेमी ओम के साथ विवाह रचा लिया है. दोनों के बीच प्रेम संबंध था. शादी के बाद अब युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपने ही परिवार वालों से जान का खतरा जताया है.

‘अगर कुछ हुआ तो घरवाले होंगे जिम्मेदार’

नवविवाहित युवती काजल ने वीडियो में अपने और अपने पति ओम की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. युवती का कहना है कि उसने पूरी तरह अपनी मर्जी और बिना किसी दबाव के ओम से शादी की है. वीडियो में उसने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा, “अगर भविष्य में मुझे या मेरे पति को कोई नुकसान पहुंचता है या हमारे साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके सीधे जिम्मेदार मेरे घरवाले होंगे.” युवती ने उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए.

धमकियां मिलीं, युवती ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

काजल और ओम की शादी और उसके बाद सामने आए वीडियो के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का कानूनी अधिकार रखते हैं. यदि उन्‍हें खतरा हुआ तो हम एक्‍शन लेंगे.

यह भी पढ़िए: “इस्लाम में 3 तलाक और हलाला होता है, लेकिन हिंदू धर्म में महिला को देवी मानते हैं”, मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से रचाई शादी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital