Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

हिंदू धर्म में दीपावली के त्योहार का विशेष महत्व होता है. इस वर्ष दिवाली 20 अक्तूबर को है. दीपावली 5 दिनों तक चलने वाला त्योहार होता है. दिवाली के पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है और आखिरी दिन भाईदूज होता है. ये दिवाली किस राशि के लिए कैसी जाएगी, ये जानने के लिए देखें ये वीडियो.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से बड़ी खबर सामने आई है। पहले RJD ने भोजपुरी सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण उनका टिकट वापस लिया गया। अब इस सीट से खेसारी लाल यादव खुद चुनाव लड़ेंगे।

दीपावली पर हर कोई विधि-विधान से पूजन करना चाहता है लेकिन अगर ऐसा ना कर सकें तो यह सुनिश्चित करें कि घर के मंदिर में यह 11 प्रकार की वस्तुएं हों इनसे पूजा के समस्त दोष दूर होते हैं और घर में शुभता आती है. उन वस्तुओं के बारे में जानने के लिए देखें ये वीडियो.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटें, एलजेपी 29, आरएलएम 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसके बाद SBSP के प्रमुख ओपी राजभर ने घोषणा की कि उनकी पार्टी अब स्वतंत्र रूप से 153 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और एक नया मोर्चा बनाएगी। राजभर ने कहा कि जातीय वोट बैंक को नजरअंदाज किया जा रहा था और अब उनकी पार्टी इसकी पहचान मजबूत करेगी। बिहार की राजनीति में इस कदम से नया गतिशील चुनावी परिदृश्य बन रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक सरगर्मियों के बीच भोजपुरी सितारों ने भी मैदान संभाल लिया है। खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा देवी को मांझी सीट से चुनावी मैदान में उतारा, जबकि पावरस्टार पवन सिंह NDA के टिकट पर आरा सीट से चर्चा में हैं। स्टार पावर और पार्टी लाइन की यह जंग युवाओं और वोटरों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है। चंदा देवी RJD की रणनीति मजबूत कर सकती हैं, वहीं पवन सिंह NDA की पकड़ बढ़ा सकते हैं। यह मुकाबला केवल मनोरंजन नहीं बल्कि वोट बैंक और राजनीतिक रणनीति पर असर डालने वाला है।#

'कांतारा चैप्टर 1' की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है. यूं तो अभी ऐसा होना मुमकिन भी नहीं, क्योंकि यह महज शुरुआत है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 4 दिन में 5 बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं. साथ ही हर दिन ये फिल्म एक नए क्लब में एंट्री कर रही है. सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है.

पटना में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कई राजनीतिक हलचलें हो रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने X पर एक वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री की सेहत पर सवाल उठाए। वीडियो में नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में हाथ जोड़ते नजर आए। पटना मेट्रो की कुल लंबाई साढ़े 4 किलोमीटर होगी और इसमें हर बोगी में 360 डिग्री CCTV, इमरजेंसी बटन और माइक लगे होंगे। कार्यक्रम और चुनाव की तैयारियों के बीच यह वीडियो काफी चर्चा में है... 

यूपी में अक्टूबर की शुरुआत में भी मौसम का मिज़ाज बदलता हुआ नजर आ रहा है.पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है.भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

देशभर में माता की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है। शक्तिपीठ नगरी उज्जैन में भी नवरात्रि का उल्लास चरम पर है। नवरात्रि के आरंभ होते ही यहाँ के मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया है। उज्जैन का प्रसिद्ध माता हरसिद्धि मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है, और यही वजह है कि नवरात्रि के मौके पर यहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। उज्जैन के माता हरसिद्धि मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बेहद खास है। मान्यता है कि यहाँ सती माता की कोहनी गिरी थी और तभी से यह स्थान शक्ति साधना का प्रमुख केंद्र बन गया। माता हरसिद्धि सम्राट विक्रमादित्य की आराध्य देवी भी मानी जाती हैं और विक्रम संवत की शुरुआत भी यहीं से होती है। करीब चार हजार साल पुराने इस मंदिर का उल्लेख शास्त्रों में मिलता है। नवरात्रि में यहाँ विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन होता है। पुजारी लाला गिरी के मुताबिक माता की दिव्य प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाता है और शाम सात बजे ढोल-नगाड़ों के बीच भव्य आरती संपन्न होती है...

लखीमपुर खीरी स्थित प्राचीन संकटादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार भोर से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रांगण में जयकारों की गूँज रही। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धा भाव से दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की। आने वाले नौ दिनों तक माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा उत्साह और आस्था के साथ पूरे शहर में आयोजित होगी।


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital