Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

दिल्ली के पीतमपुरा दिल्ली हाट में तीज महोत्सव 2025 का रंगारंग शुभारंभ हुआ. इस आयोजन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने हिस्सा लिया। लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और जसबीर जस्सी की प्रस्तुति ने समां बांध दिया. सीएम ने झूला झूलकर तीज का आनंद लिया और महिला सशक्तिकरण पर संदेश दिया.

मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने भक्ति और आस्था को शर्मसार कर दिया. यहां एक व्यक्ति ने साधु का वेश धारण कर न केवल लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया, बल्कि मंदिर में दान-पात्र से चोरी की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में बसा दादरी गांव। इस गांव का शिव मंदिर न केवल स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है, बल्कि यह वह जगह है, जहां लोग अपने सुख-दुख बांटने और भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आते हैं। पिछले छह महीनों से इस मंदिर में एक नया चेहरा दिखाई दे रहा था।

धर्मांतरण के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरोह का खुलासा हुआ है। ईडी की जांच में पता चला कि यह गिरोह न केवल धर्मांतरण में लिप्त था, बल्कि खाड़ी देशों में भी कारोबार फैला रहा था। गिरोह के करीबी नवीन रोहरा उर्फ जमालुद्दीन पहले सऊदी में शिपिंग का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी नीतू उर्फ नसरीन लंदन की एक फर्म की सीईओ थीं। छांगुर के संपर्क में आने के बाद नवीन ने पनामा में 2003 में लोगोस मरीन एसए नामक शेल कंपनी बनाई, जिसके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का शक है। 2023 में नवीन ने पांच अन्य कंपनियां पंजीकृत कीं, जिनमें कृष्णा इंटरनेशनल भी शामिल है। इस कंपनी के खाते में रुपये भेजे गए। साथ ही, यूनाइटेड मरीन के खाते में 2020 में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन हुए। ईडी ने 22 बैंक खातों में 60 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता लगाया है। जांच में पनामा से दुबई तक फैले इस नेटवर्क की परतें खुल रही हैं।

जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सांसद रवि किशन का घर नाले पर बना है, तो सब चौंक गए. अब इस पर गोरखपुर सांसद ने पलटवार करते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है. जानिए इस मामले की पूरी सच्चाई और दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग।

राजस्थान के झालावाड़ में एक बड़ा हादसा हो गया है. एक स्कूल की छत ढह गई, जिसमें 50 से अधिक मासूम बच्चे फंस गए। इस घटना से पूरा गांव सदमे में है. प्रशासन और स्थानीय लोग बच्चों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं.

गाजियाबाद में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है! Swiggy और Blinkit की जर्सी पहनकर आए बदमाशों ने पल भर में लाखों रुपये उड़ा लिए. आखिर कैसे इन बदमाशों ने इस नई तरकीब से चोरी को अंजाम दिया और पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है? देखें पूरी खबर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बड़ी डील के बाद अब 'विलायती शराब' आधी कीमत पर मिल सकती है! यह मुक्त व्यापार समझौता (FTA) भारत के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है. जानें FTA के बाद और कौन-कौन सी चीजें सस्ती होंगी, जिससे आम आदमी को सीधा फायदा मिलेगा.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने न केवल राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। दरअसल गोरखपुर के एक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में, बाथरूम और चेंजिंग रूम में छिपे हुए कैमरे मिलने की बात सामने आई है।यह खुलासा तब हुआ जब ट्रेनिंग ले रही लगभग 600 महिला सिपाहियों ने इन कैमरों को देख कर हंगामा मचा दिया। घटना के बाद पूरा ट्रेनिंग सेंटर हड़कंप में आ गया। महिलाएं रोते-बिलखते हुए बाहर आ गईं, अधिकारियों को घेर लिया गया, और पूरा मामला अब एक बड़े विवाद में तब्दील हो गया है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लंदन पहुंचे तो वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक प्रवासी भारतीयों का जोश देखने लायक था. हाथों में तिरंगा लिए लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे थे. हर तरफ उत्साह का माहौल था. प्रवासी भारतीयों ने तिरंगा लहराते हुए, पारंपरिक अंदाज़ में प्रधानमंत्री का स्वागत किया. पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर, मुस्कराते हुए सबका अभिवादन स्वीकार किया.

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. STF ने एक किराए के आलीशान बंगले में चल रहे फर्जी दूतावास का पर्दाफाश किया और मास्टरमाइंड हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार किया. 47 वर्षीय हर्षवर्धन खुद को वेस्ट आर्कटिका, सेबोर्गा, पॉल्विया और लोडोनिया जैसे स्वघोषित माइक्रोनेशनों का राजदूत बताता था. यह माइक्रोनेशन असल में दुनिया के किसी भी देश द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं.