Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

एक तरफ इंद्रदेव उत्तर भारत के साथ- साथ एमपी के कई जिलों में अपनी कृपा बरसा रहे है. बता दें कि एमपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. कुछ इलाके तो ऐसे हैं, जो भारी बारिश के चलते जलमग्न हो चुके है. कई गांव, खेत, सड़के पानी में डुब गई है. एमपी की सबसे लोकप्रिय नदीं अपने उफान पर है. लेकिन दूसरी तरफ इंद्रदेव की कृपा महाकाल की नगरी में नहीं पहुंच पा रही है. जिसके चलते उज्जैनवासी काफी परेशान है...

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से बिगड़े हालात पर अब सियासत भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बाढ़ राहत के नाम पर विफलता का आरोप लगाया। जवाब देने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सामने आए, लेकिन उन्होंने अखिलेश को 'दूध पीता बच्चा' कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया। इस बयान के बाद राजनीति और भी तेज हो गई है।

मऊ में समाजवादी पार्टी के छात्र नेता अखिलेश भारती का एक वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। वीडियो में वह ‘PDA की पाठशाला’ के नाम से बच्चों को पढ़ाते नजर आ रहे हैं, जिसमें पार्टी की लाल टोपी भी पहनी हुई है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने FIR दर्ज करवाई है और जांच शुरू हो गई है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. यूपी और बिहार में जहां भारी बारिश का असर दिख रहा है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. जानिए देशभर में मौसम का हाल.

त्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 'पीडीए पाठशाला' को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बच्चों को 'A' फॉर अखिलेश, 'D' फॉर डिंपल और 'M' फॉर मुलायम सिखाए जाने पर सपा नेता फरहाद गाड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लोगों का आरोप है कि यह शिक्षा नहीं, बल्कि एक राजनीतिक प्रचार है जो बच्चों की मासूमियत पर असर डाल सकता है।

देश में ड्रोन तकनीक का दुरुपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी बॉर्डर पार से घुसपैठ, तो कभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में दहशत फैलाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब सरकार ने ऐसे मामलों पर सख्ती बरतते हुए बड़ा फैसला लिया है।

बिहार कैडर के तेज़तर्रार आई.पी.एस. अधिकारी और 'लेट्स इंस्पायर' के संस्थापक विकास वैभव बिहटा के माउंट लिटेरा स्कूल में आयोजित रोबोटिक लैब उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजनीति में अच्छे और ईमानदार लोगों की जरूरत है। बिहार की असली समस्या शिक्षा की कमी और जातिवाद है। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म से जुड़ना होगा। बिहार की अस्मिता तभी लौटेगी जब लोग जातियों से ऊपर उठकर सोचेंगे। देखिए बिहटा संवाददाता धर्मेंद्र आनंद की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट IPS विकास वैभव के विचारों के साथ...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर धर्मांतरण के संदेह में दो ननों और एक युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। इस दौरान स्टेशन परिसर में जमकर नारेबाज़ी हुई और मामला देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया, लेकिन अब तक इस मामले में कोई स्पष्ट एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। घटना ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है...

फिल्म 'वश' के Makers ने इसके पार्ट 2 'वश विवश लेवल 2' का ट्रेलर जारी कर दिया है. उस ट्रेलर को देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. इसकी शुरुआत ठीक वहीं से हुई है जहां से पार्ट वन खत्म हुआ था. ये ट्रेलर कैसा है, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों के बावजूद भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखेगा. भारत सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रूस के साथ भारत के दीर्घकालिक तेल आपूर्ति समझौते हैं, जिन्हें रातोंरात समाप्त करना ना तो व्यवहारिक है और ना ही आसान. पूरा मामला जानने के लिए देखें ये वीडियो.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital